भोपाल में नए गैस कनेक्शन पर रोक है। आपूर्ति की कमी के कारण एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। कई एजेंसियों पर बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जिससे सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। कालाबाजारी की शिकायतें तो आम हैं। जबर्दस्त किल्लत के कारण कुछ जगहों पर घरेलू सिलेंडर 2500 रुपए तक में बेचा जा रहा है।