29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP में आ रहा नया आबकारी कानून, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से छूट मिलेगी या नहीं, जानिए !

MP में आ रहा नया आबकारी कानून, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से छूट मिलेगी या नहीं, जानिए !

Excise Law: नए कानून में अवैध शराब तंत्र पर सख्ती, आईटी निगरानी और संपत्ति कुर्की जैसे कड़े प्रावधान होंगे, कैबिनेट से पास कर राष्ट्रपति की मंजूरी ली जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:41 AM IST

शराब को लेकर बदलेंगे नियम, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

शराब को लेकर बदलेंगे नियम, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: मध्यप्रदेश के सागर और देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों से सबक लेकर सरकार आबकारी अधिनियम 1915 कानून बदलने जा रही है। इसमें अवैध और नकली शराब से मौत होने पर संबंधितों पर 4 से 10 गुना अधिक जुर्माना लगाने की तैयारी है। अभी ऐसे मामलों में मौत की सजा से लेकर अधिकतम 5 लाख रुपए तक के जुर्माने के प्रावधान है। कुछ वर्षों में सामने आए शराबकांड से पता चलता है कि शराब के अवैध कारोबारियों ने उक्त कानून की कमजोरियों को आधार बनाकर बचत रहे हैं। अब नए प्रस्तावित कानून में ऐसी कमियों को दूर कर अवैध शराब के तंत्र को नस्तेनाबूत करने का खाका तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में बन रहे नए कानून को बदलने की शुरुआत हो चुकी है। पूरी प्रक्रिया के बाद इस कानून पर राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी होगी।

नया आबकारी कानून कैसा होगा, जानिए

शराब दुकानें बढ़ेगी या नहीं?

    कानून शराब के वैध कारोबार को वैधानिकता देता है। दुकानें बढ़ाना या घटना नीति का हिस्सा है इसलिए नए कानून में इसका प्रावधान नहीं होगा।

    सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से छूट मिलेगी ?

      नहीं। अभी 6 माह तक जेल का प्रावधान है। इसे जुर्माना में बदला जा सकता है।

      दूसरे राज्यों की तरह शराब कारोबार में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे या नहीं?

        नहीं। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है, हालांकि दूसरे कई राज्यों में महिलाएं शराब के वैध कारोबार में रोजगार पा रहीं हैं।

        आदिवासियों के लिए जारी छूट का क्या होगा?

          छूट जारी रहेगी। जो रियायतें पेसा कानून में दी गई है, उन्हें आबकारी कानून में जगह मिलेगी।

          दूसरे राज्यों की तरह बार में म्यूजिक को वैधता मिलेगी?

            नहीं। फुहड़ता पाए जाने पर जुर्माने का प्रावधान।

            घरों में तय मात्रा से अधिक शराब रखने पर क्या ?

              अधिक शराब मिलने पर जुर्माना लगेगा। व्यावसायिक उपयोग पर जेल।

              नया कानून मप्र में राजस्व बढ़ाने में मददगार होगा?

                जुर्माने का स्लैब 90% तक बढ़ाया जा रहा। आय बढ़ेगी।

                नए कानून में निगरानी का सिस्टम क्या होगा ?

                  अवैध शराब के कारोबार को रोकने आइटी की मदद ली जाएगी।

                  पुराने कानून में ऐसी ढिलाई, अब होगी दूर

                  वर्तमान कानून में अवैध शराब पकड़ाने पर जुर्माना नहीं है। कुछ कानून में अवैध शराब मामलों में कानूनी कार्रवाई के प्रावधान हैं। सरकार अवैध शराब बनाने, इसमें उपयोग होने वाली सामग्री की आपूर्ति करने, परिवहन करने, तैयार अवैध शराब के परिवहन व बेचने में शामिल पूरे तंत्र को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाने की तैयारी है। अभी ऐसे ज्यादातर मामलों में मामूली जुर्माना और अधिकतम 6 माह से 1 साल तक की सजा के प्रावधान हैं। जुर्माना न देने पर संपत्ति कुर्क करने जैसे कड़े प्रावधान नए सिरे से किए जाएंगे। कानून में ऐसे प्रावधान, जिनमें जुर्माना भरने मात्र से पीछा छूट जाता हो, उनमें भी कठोरतम सजा के प्रावधान किए जा रहे हैं तो कुछ मामलों में सजा में रियायत पर भी विचार किया जाए रहा है।

                  पहले कैबिनेट से मंजूरी, फिर राष्ट्रपति को भेजेंगे

                  चूंकि मौजूदा कानून आजादी से पहले का है। यह राजस्व का बड़ा जरिया है। इसके कई प्रावधान केंद्र के अधिकार क्षेत्र से जुड़े हैं। संशोधित कानून के मसौदे को कैबिनेट में पास कर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल की अनुमति लगेगी। फिर विधानसभा में पेश होगा। यहां पास होने के बाद लागू होगा।