29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / भोपाल की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

भोपाल की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा धुएं का गुबार

Plastic Factory Fire : अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक सामग्री होने के चलते आग तेजी से फैली और कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2026, 1:56 PM IST

Plastic Factory Fire

भीषण आग के कारण उठा धुएं का गुबार (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अचारपुरा इलाके में रविवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। भीषण आगजनी की ये घटना अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की है। बिशनखेड़ी जेल रोड स्थित फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि, फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने के चलते आग तेजी से फैल रही है। ऐसे में दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने में खासा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अबतक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी आग बुझने के बाद की जाने वाली जांच में साने आ सकेगा।

इस वजह से आ रही आग बुझाने में मुश्किल

आग लगने का कारण क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं है, पर आग फैलने की बड़ी वजह फैक्ट्री में बड़ी संख्या में रखा प्लास्टिक है। प्लास्टिक जलने से ही इलाके में घना धुआं भी उठ रहा है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। एक साथ कई इलाकों के दमकल वाहनों की मदद ली जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं।

प्लास्टिक फैक्ट्रियों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

भोपाल में प्लास्टिक इकाइयों में आग लगने की ये घटना कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 16 नवंबर 2026 को आदमपुर स्थित प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट में भी भीषण आग लगी थी। वहां से उठने वाले धुएं का गुबार करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था, जिसे दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया था।

NGT भी ले चुका है संज्ञान

इसके अलावा सितंबर 2026 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भोपाल में कथित रूप से अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों से जुड़े प्रदूषण और सुरक्षा के मामलों पर संज्ञान लिया था। इस मामले में करीब दो लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।