
Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन की ओर से सघन वाहन चेकिंग और संदिग्धों पर नजर तो रखी ही जार ही है, साथ ही साथ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने की व्यवस्थाओं में जुटे चुनाव आयोग के साथ - साथ जिला प्रशासन अधिकारियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि, आगामी दिनों में किसी भी प्रकार के भ्रामक, भड़काऊ या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी कर रखी है।
वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि, क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें। सोशल मीडिया पर अपुष्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें और खासतौर पर चुनावी क्षेत्र में कानून - व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा उप निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक विजय भारती (आईएएस) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नाम निर्देशन पत्र प्राह्रिश्वत कक्ष एवं एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटङ्क्षरग कमेटी) मॉनीटङ्क्षरग कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा एमसीएमसी सहायक दल को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि, एक दिन पूर्व नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेससे प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दायर किया था। दतिया विधानसभा उपचुनाव में दोनों ही दलों के लिए नामांकन दिवस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी स्थापित किया गया। ऐसे संयोग और घटनाक्रम भी सामने आए, जिन्होंने पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरी। दोनों प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे और अपने-अपने वरिष्ठ नेताओं की अगवानी की तैयारियां कीं।