देहरादून

बेकाबू बस में 45 स्कूली बच्चे मचाने लगे बचाओ-बचाओ का शोर…शराबी चालक ऐसे चढ़ा हत्थे

Children In Danger:एक शराब चालक ने बस ऐसी दौड़ाई कि उसमें सवार 45 स्कूली बच्चों सहित स्टाफ में खलबली मच गई। तेज रफ्तार बस में बच्चों का शोर सुन अफसरों ने अपनी गाड़ियों से पीछा कर चालक को दबोच लिया। तब जाकर बच्चों की जान बच पाई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
2 min read
Nov 11, 2025
Drunk bus driver in Uttarakhand endangers the lives of 45 children
उत्तराखंड में शराबी बस चालक ने 45 बच्चों की जिंदगी खतरे में डाली । फोटो सोर्स एआई

Children In Danger:स्कूली बच्चों को लेकर पंजाब से उत्तराखंड पहुंची एक बस का चालक शराब के नशे में धुत हो गया। ये घटना नैनीताल जिले के कालाढूंगी-नैनीताल सड़क की है। हल्द्वानी के एआरटीओ सोमवार शाम अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान टीम ने बैलपड़ाव की ओर से आ रही एक बस को रुकने का इशारा किया। चेकिंग टीम को देख चालक ने बस की स्पीड और भी तेज कर दी और वह फरार हो गया। बस सवार बच्चे बचाओ-बचाओ का शोर मचाकर मदद मांगने लगे। इस पर एआरटीओ को शक हुआ तो उन्होंने अपनी गाड़ी से बस का पीछा शुरू कर दिया था। हॉर्न देने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कालाढुंगी पुलिस को भी दी। पुलिस और आरटीओ की टीम ने नयागांव के पास बस एचआर 37डी-9675 को रोक लिया गया। बस में 45 बच्चे सवार थे। पटियाला निवासी चालक कुलदीप शराब के नशे में धुत पाया गया। उसके पास बस के पूरे कागजात भी नहीं थे। इस पर एआरटीओ ने बस कालाढुंगी कोतवाली में खड़ी करवा दी। उसके बाद बच्चों को बैलपड़ाव स्थित उनके बुक हुए होटल तक पहुंचाया गया।

चालक ने पी थी अत्यधिक शराब

शराब पीकर बस चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपी चालक की जब एल्कोमीटर से जांच हुई तो वह शराब के नशे में धुत पाया गया। हालांकि एआरटीओ और उनकी टीम की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। अन्यथा शराबी चालक बस से बड़ा हादसा कर सकता था। सवाल ये उठता है कि आखिर चालक शराब के नशे में धुत होकर 45 बच्चों और स्टाफ को लेकर यहां तक कैसे पहुंच गया। रास्ते में बस की चेकिंग क्यों नहीं की गई।

Published on:
11 Nov 2025 12:00 pm
Also Read
View All
‘यहां अब बहुत डर लग रहा है’, उत्तराखंड गुरुद्वारा विवाद पर श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

CM धामी की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला, हिमालयन कार रैली को मंजूरी

Dehradun Crime News: ‘मम्मी-पापा आई लव यू’, NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने लिखा भावुक संदेश, फिर कर ली आत्महत्या