PM Visit Today : पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद इस एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार दौड़ने लगेगी। इसके जरिए दून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। पीएम मोदी देहरादून में आज रैली भी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
PM Visit Today : पीएम नरेंद्र मोदी आज 28वीं बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम के दौरे की शासन-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मोदी चॉपर से सीधे गणेशपुर-सहारनपुर पहुंचेंगे। वहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे। योगी सोमवार को ही सहारनपुर पहुंच गए। गणेशपुर में एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद पीएम देहरादून के मां डाटकाली मंदिर में पूजा करेंगे। यहां से वह रोड शो करते हुए गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कल पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम का यह दौरा ऐतिहासिक साबित होगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तमाम खूबियों से भरा हुआ है। ये एक्सप्रेसवे 213किलोमीटर लंबा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से गुजर रहा है। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 12000 रुपये में हुआ है। इसमें छह लेन, दो आरओबी, 10 पुल और सात इंटरचार्ज बना गए हैं। इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी बना हुआ है। इसमें दो एलिफिटेंट अंडर पास, छह एनिमल पास, डाटकाली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है। इस एक्सप्रेसवे पर सौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे। दिल्ली से देहरादून महज ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे आज से शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित और सहज यातयात के लिए परिवहन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी के मुताबिक यह एक्सप्रेस-वे आधुनिक और तेज यातायात के लिए तैयार किया गया है। इसलिए यहां वाहन चलाते समय विशेष अनुशासन और सावधानी बरतना जरूरी है। एक्सप्रेसवे पर आने के लिए यात्रियों को अपने एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले से तय करने होंगे। बीच रास्ते में रुकना, वाहन मोड़ना या गलत दिशा में चलना प्रतिबंधित है। निर्धारित गति सीमा का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर इलेक्ट्रॉनिक कैमरों के माध्यम से चालान किया जा सकता है। रात के समय ड्राइविंग करते हुए लो बीम का उपयोग करना होगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का कुछ हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क से होकर भी गुजर रहा है। इसलिए पार्क से गुजरते वक्त वाहन चालकों को वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने और अनावश्यक हॉर्न न बजाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, डाटकाली मंदिर के पास टनल क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। एक्सप्रेस वे पर केवल निर्धारित एंट्री-एग्जिट प्वाइंट का ही उपयोग करें।