13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम फिर बिगड़ेगा : 16 अप्रैल से विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी निजात

Weather Alert : बढ़ती गर्मी से फिर राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। आईएमडी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 16 अप्रैल से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए हैं। बारिश-बर्फबारी से एक बार फिर से मौसम सुहावना होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Rain and snowfall forecast has been issued in Uttarakhand from April 16

उत्तराखंड में 16 अप्रैल से मौमस फिर करवट बदल सकता है

Weather Alert : अप्रैल में मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तराखंड में जमकर बारिश हुई थी। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई थी। बारिश का दौर दो-तीन दिन तक चला था। बारिश-बर्फबारी के कारण ठंड फिर लौट आई थी। ठंड इतनी बढ़ गई थी कि लोगों को जैकेट, स्वेटर आदि गर्म कपड़े फिर से निकालने पड़े थे। लोग अलाव सेंककर ठंड से राहत पाने में जुटे हुए थे। राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर गया था। उत्तराखंड में कल से मौसम एकदम साफ बना हुआ है। दिन के वक्त तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर का प्रयोग करने लगे हैं। मौसम के इस विचित्र खेल से हर कोई हैरत में पड़ा हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने फिर से गुड न्यूज दी है। आईएमडी के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 16 से 19 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक इस दरमियान 3800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। बारिश और बर्फबारी बढ़ती गर्मी पर अंकुश लगा सकती है। इससे यहां के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की तादात और भी बढ़ सकती है।

चारधाम यात्रा की शुरुआत में बर्फबारी

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के दिन मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बता दें कि केदारनाथ धाम में चार-चार फिट तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। यमुनोत्री में भी बीते दिनों काफी बर्फबारी हुई थी। बर्फ हटाकर चारधाम यात्रा शुरू कराना शासन-प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। आने वाले दिनों में मौसम खराब होने पर चुनौती और बढ़ सकती है।