देहरादून

दो दर्जन भाजपा नेता जल्द बनेंगे दर्जा मंत्री : सूची तैयार, कैबिनेट विस्तार पर भी नया अपडेट

Political News : दो दर्जन से अधिक भाजपा नेता जल्द ही दर्जाधारी मंत्री बनने वाले हैं। संगठन स्तर से वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी गई है। आने वाले दिनों में नए दायित्वधारियों का कभी भी ऐलान हो सकता है। इससे दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। साथ ही राज्य में कैबिनेट विस्तार पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

2 min read
Feb 01, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी। फोटो सोर्स सूचना विभाग

Political News :  दो दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं को जल्द ही दायित्वधारी मंत्री बनाया जा सकता है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस सिलसिले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा कर चुके हैं और अब जल्द ही इसका ऐलान होने की उम्मीद है। धामी सरकार में कई दायित्व लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इन पदों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तैनाती दिए जाने की कवायद लंबे समय से चल रही है , लेकिन ऐन वक्त पर किसी न किसी वजह से यह मामला लटक रहा है। ऐसे में अब चुनावी तैयारियों का साल शुरू होने के बाद संगठन के भीतर इसको लेकर दबाव बढ़ रहा है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व के सामने भी यह मुद्दा उठा है और कई नामों पर चर्चा भी हुई है। पार्टी का संगठन दो करीब दर्जन नेताओं के नामों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुका है और इस सूची पर केंद्रीय नेतृत्व का भी अनुमोदन मिल चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब जल्द ही सरकार दायित्वों का वितरण कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संगठन के स्तर से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची सौंपे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार को सौंपी गई सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिए जाने के प्रयास किए गए हैं।

करीब 50 नेताओं को मिल चुके हैं दायित्व

उत्तराखंड में धामी सरकार करीब 50 नेताओं को पूर्व में दायित्व दे चुकी है। बावजूद इसके अभी भी दो करीब दो दर्ज पद खाली चल रहे हैं। इसमें कई प्रमुख निगम और आयोग शामिल हैं। ऐसे में पार्टी नेताओं की नजर इन दायित्वों पर लगी हुई है और इसके लिए सरकार और संगठन के स्तर पर दबाव बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए जल्द दायित्वों का वितरण हो जाएगा।

जल्द कैबिनेट विस्तार की संभावना

उत्तराखंड कैबिनेट में करीब पांच पद खाली चल रहे हैं। उत्तराखंड में धामी सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही तीन पद खाली रखे गए थे। साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के साथ खाली पदों की संख्या चार हो गई थी। विवादों से घिरने के बाद पिछले साल मार्च में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इधर, सरकार चुनाव से पहले कैबिनेट के खाली पड़े पांच पदों को भरने की तैयारी में है। इसके लिए सीएम धामी दिल्ली में शीर्ष नेताओं से कई दौर की मुलाकातें कर चुके हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

Updated on:
01 Feb 2026 08:51 am
Published on:
01 Feb 2026 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर