देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 प्रमोशन, चकमा केस SIT प्रमुख हटाए गए

Story des: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 11 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। जबकि 11 के तबादले किए गए हैं। एंजेल चकमा केस की जांच कर रहे भास्कर लाल शाह को नई जिम्मेदारी दी गई है।

2 min read

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस दौरान कुछ अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। जबकि कई को इधर से उधर किया गया है।

उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले और पदोन्नति किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 22 पुलिस अधिकारियों को प्रभावित किया गया है। इनमें 11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। जबकि 11 अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम भास्कर लाल शाह का है। भास्कर लाल शाह एंजेल चकमा मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्हें क्षेत्राधिकारी विकास नगर के पद से हटाकर अब सचिवालय और विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को जल्द ही नए पदस्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महकमे में तबादलों की सूची

राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत-

शाहजहां जावेद खान को कार्मिक शाखा से हटाकर यातायात निदेशालय में अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार उपसेनानायक, राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी सीआईडी विजिलेंस में कार्यरत कमला बिष्ट को पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण शाखा की कमान सौंपी गई है।चंपावत में तैनात सीओ वंदना वर्मा को देहरादून,सीओ योगेश चंद की तैनाती अभिसूचना मुख्यालय से बदलकर पुलिस मुख्यालय, टिहरी गढ़वाल के सीओ ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून में नई जिम्मेदारी मिली है। देहरादून में तैनात सीओ भास्कर लाल शाह को सचिवालय एवं विधानसभा सुरक्षा में लगाया गया है। सीओ मनोज कुमार असवाल को देहरादून से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात सीओ बलवंत सिंह रावत को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। अल्मोड़ा के सीओ गोपाल जोशी को अभिसूचना मुख्यालय में नई पोस्टिंग दी गई है।

पदोन्नति के साथ नई तैनाती

कई पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
सीओ दीपक सिंह को पदोन्नति देकर टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ विवेक कुमार को प्रमोट कर एसटीएफ में अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ नरेंद्र पंत को पदोन्नति के बाद क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) हल्द्वानी, सीओ जूही मनराल को प्रमोशन के साथ पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ अंकुश मिश्रा को पदोन्नत कर अपराध एवं कानून व्यवस्था शाखा का अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ पूर्णिमा गर्ग को प्रमोट कर पुलिस मुख्यालय में कार्मिक शाखा का अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ आशीष भारद्वाज को पदोन्नति देकर सीआईडी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अविनाश वर्मा को प्रमोशन के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल को पदोन्नत कर सीआईडी विजिलेंस हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सीओ शांतनु पाराशर को प्रमोशन के साथ एसडीआरएफ में उपसेनानायक नियुक्त किया गया है। सीओ अनुषा बडोला को पदोन्नति देकर एटीसी हरिद्वार में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

Updated on:
30 Jan 2026 10:44 pm
Published on:
30 Jan 2026 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर