धमतरी

नवविवाहिता ने तंग आकर की खुदखुशी, मायके पक्ष ने पति पर लगाया यह गंभीर आरोप

CG Crime News: एक नवविवाहिता की जहर सेवन से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2023, 5:38 PM IST
Newly married woman commits suicide, husband accused
नवविवाहिता ने तंग आकर की खुदखुशी

धमतरी। CG Crime News: कांकेर क्षेत्र की एक नवविवाहिता की जहर सेवन से मौत हो गई। उधर, मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की है।

अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम लारगांव निवासी बिमलेश्वरी कोर्राम (25) पति उत्तम ने बीते 24 सितंबर को पम्प हाउस में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इलाज के लिए उसे कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। राहत नहीं मिलने पर उसे (Dhamtari Crime News) धमतरी लाया गया। यहां दो निजी अस्पतालों में उसका इलाज भी कराया, लेकिन ठीक नहीं होने के बाद मसीही अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि मृतका बिमलेश्वरी का मायका धमतरी जिले का ग्राम बेलर (सिहावा) है। वर्ष-2020 में ब्याह हुआ था। उक्त दंपत्ति का एक बच्चा भी है। उधर, नवविवाहिता की मौत को देखते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव को परिजनों के (CG Crime News) सुपुर्द कर दिया गया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पिता-भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Dhamtari Suicide News: महिला के पिता हीरासिंह सोरी और भाई टिकेश्वर ने मायके वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को बिमलेश्वरी मायके आई थी। एक माह बाद 21 सितंबर को ससुराल छोड़कर आए थे। उन्हाेंने मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की है।

Published on: