27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में नरमी, धमतरी सराफा बाजार में बढ़ी रौनक, जानें कितना कम हुआ दाम

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी से सराफा बाजार में रौनक बढ़ी। जानें सोने और चांदी के दाम में कितनी गिरावट आई और खरीदारी को लेकर क्या है माहौल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Oct 2026, 1:26 PM IST

Gold-Silver Price

धमतरी सराफा बाजार में ग्राहकों की बढ़ी रौनक (Photo AI Create)

Gold-Silver Price in Dhamtari: दूसरी ओर बर्तनों की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट पर प्रभाव डाला है। फिर भी जरूरी बर्तनों की बिक्री हो रही है। कपड़ा व्यवसायी नरेन्द्र साहू, प्रदीप मुंजवानी, हरेश आहूजा ने बताया कि दिवाली खरीदी शुरू हो गई है। बच्चों से लेकर बड़ों के कपड़ों की डिमांड बनी हुई है। इस साल अंबिका, लक्ष्मीपति, रैब पैटर्न और इंडो-वेस्टर्न पैटर्न की साडिय़ों के साथ कट-शोल्डर और डिजाइनर कुर्तियों की अच्छी मांग हो रही है। जेंट्स के लिए जींस के साथ फार्मल पेंट, शर्ट की भी अच्छी डिमांड है। धमतरी शहर में करीब 300 साड़ी दुकानें है। डिमांड अच्छी होने से सीजनभर में करीब 600 करोड़ के व्यापार होने की उम्मीद है।

सराफा बाजार में रौनक दिखने लगी

पुष्य नक्षत्र 1 नवंबर को है। इसके लिए बाजार सजकर तैयार है। ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में ग्राहकों का उत्साह कारोबारियों को राहत दे रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से सराफा बाजार में रौनक दिखने लगी है। फिलहाल ज्वेलरी आयटमों की बिक्री ज्यादा हो रही है। सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री पुष्य नक्षत्र से शुरू होने की उम्मीद है। बाइक और स्कूटर की बुकिंग ने ऑटोमोबाइल कारोबार को गति दी है।

सोने की कीमत घटने से सराफा बाजार में उम्मीद

सराफा व्यापारी राहुल सेठिया, शिशिर सेठिया ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। सोना और चांदी की कीमतो में गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट से अंगूठी, लॉकेट, चेन, झुमके और फैंसी ज्वेलरी की मांग बढऩे की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना प्रति तोला 1 लाख 47 हजार 500 रूपए, 22 कैरेट 1 लाख 33 हजार 800 रूपए, 20 कैरेट 1 लाख 22 हजार 200 रूपए और 18 कैरेट सोना1 लाख 10 हजार 600 रूपए था। जबकि वर्तमान में 24 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार रूपए प्रति तोला के भाव से बिक रहा है। इस तरह सोने के भाव में पिछले एक सप्ताह में 1500 रूपए की गिरावट आई है। 20 अक्टूबर की स्थिति में चांदी 2200 रूपए प्रति तोला में बिक रहा था। वर्तमान में 1960 रूपए प्रति तोला के भाव से बिक रहा है। मार्च-2026 में सोना प्रति तोला1 लाख 85 हजार रूपए तक पहुंच गया था। वैश्विक मंदी और सोने की डिमांड कम होने से अब धीरे-धीरे सोने की कीमत में गिरावट आ रही है।

खरीदारी के बीच ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी

बाजार में भीड़ बढऩे के साथ यातायात व्यवस्था की चुनौती भी सामने आई है। बालक चौक से सदर बाजार तक चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद अंदरूनी सडक़ों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम लग रहा है। सदर बाजार में भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।

हर दिन 8 से 10 ईवी स्कूटर की बुकिंग हो रही

ऑटोमोबाइल संचालक अमित गोयल ने बताया कि कंपनियों ने इस साल कई नए मॉडल बाजार में उतारे हैं। इन्हें खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। एक दिन में करीब 5 से 7 बाइक की बुकिंग हो रही है। अधिकांश ग्राहकों ने लक्ष्मी पूजा के दिन डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग कराई है। धनतेरस के लिए भी विशेष छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। आईक्यूब डबल बैटरी स्कूटी की भी अच्छी मांग है। अब तक 70 गाडिय़ों की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन मांग के अनुपात में डिलीवरी नहीं हो पा रही है।