जानकारी के अनुसार, दीपांशु साहू और उसका दोस्त विक्की साहू देर रात हमले का शिकार हुए। दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई और उन पर चाकू से वार किए गए। हमले में दीपांशु को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, विक्की साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।