27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / Crime News: धमतरी में खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Crime News: धमतरी में खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Dhamtari Crime News: केरेगांव थाना क्षेत्र में खाना नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी से विवाद किया। गुस्से में उसने पाइप और तीर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:16 PM IST

Crime News

पति ने पाइप और तीर से हमला कर पत्नी की कर दी हत्या (Photo AI Imsge)

Dhamtari Crime News: केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाहनापथरा (कोटाभर्रीडीह) में खाना नहीं बनाने की बात को लेकर आरोपी ने आक्रोशित होकर पाइप और तीर से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में पति ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि घटना 25 नवंबर की रात की है। राजकुमार कमार ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे स्टॉप डैम में मछली पकडऩे के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था। रात करीब 8 बजे घर लौटा तो पत्नी सत्याबाई कमार आंगन में शराब पीकर सोई थी। खाना बनाने की बात पूछने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आक्रोशित होकर पाइप से पिटाई की

विवाद से आक्रोशित होकर राजकुमार ने सत्याबाई की पहले पाइप से पिटाई की। इसके बाद तीर से हमला कर दिया, जिससे सत्याबाई घायल होकर जमीन पर गिर गई। अधिक मात्रा में खून बहने से सत्याबाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद राजकुमार ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका सत्याबाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आरोपी पति राजकुमार कमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में घरेलू विवाद के चलते हुई इस घटना से लोगों में चिंता का माहौल है। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला की जान चली गई। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।