26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / अब स्कूलों की टीसी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, घर बैठे मिलेगी सुविधा, जानें कैसे

अब स्कूलों की टीसी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, घर बैठे मिलेगी सुविधा, जानें कैसे

Seva Setu Portal: स्कूलों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने के लिए अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कलेक्टर की पहल पर शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:18 PM IST

Chhattisgarh News

मेंटर प्राचार्य स्कूलों का कर रहे निरीक्षण (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Online School TC Process: स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने के लिए अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। धमतरी जिले में टीसी जारी करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन, सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी होगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नई व्यवस्था को लागू करने से पहले संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निलेश कुमार जांगड़े ने सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन दर्ज करने, दस्तावेजों के सत्यापन, अनुमोदन और टीसी जारी करने की प्रक्रिया समझाई। संभावित तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी गई।

पहले टीसी के लिए विद्यार्थियों को स्कूल जाकर आवेदन देना पड़ता था। इसके बाद रजिस्टरों में पुराने रिकॉर्ड की जांच, बकाया शुल्क और अन्य औपचारिकताओं का सत्यापन होता था। अधिकारियों की अनुपस्थिति या दस्तावेजी प्रक्रिया में देरी से अभिभावकों को कई बार स्कूल पहुंचना पड़ता था। ऑनलाइन व्यवस्था से प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होने के साथ स्कूलों का दस्तावेजी कामकाज भी आसान होगा। पूर्व में कई बार पुरानी प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं को अभिभावकों को टीसी के लिए भटकना पड़ रहा था। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी भी रूकेगी।

नई ऑनलाइन व्यवस्था के प्रमुख फायदे

  • समय और भागदौड़ की बचत: विद्यार्थियों और अभिभावकों को टीसी के लिए बार-बार स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • पारदर्शी व समयबद्ध प्रक्रिया: सेवा सेतु पोर्टल के जरिए आवेदन, अनुमोदन और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट होगी।
  • बेहतर दस्तावेज प्रबंधन: स्कूलों में रिकॉर्ड और दस्तावेजी कार्यों का प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा।
  • डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग: शासकीय सेवाओं में डिजिटल माध्यम मजबूत होगा।
  • संभावित समस्याओं का पूर्व समाधान: प्रशिक्षण के माध्यम से संचालन की संभावित दिक्कतों और उनके निवारण पर पहले ही मार्गदर्शन दिया गया है।