जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से दिसंबर 1984 तक वेतन भुगतान होने की बात कही गई है, लेकिन अन्य अनिवार्य रिकॉर्ड नदारद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि रिकॉर्ड के अभाव में 1 जनवरी 1985 से 30 जून 1986 तक के वेतन और अन्य देय स्वत्वों का भुगतान अटका हुआ है। इतना ही नहीं, 27 नवंबर 1997 को पति के निधन के बाद से नेमीन बाई पारिवारिक पेंशन से भी वंचित हैं। दूसरी ओर, विभाग का कहना है कि दिवंगत कर्मचारी की नौकरी से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड उसके कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।