Dhamtari News:पिता की अंतिम विदाई के दौरान मुक्तिधाम में जुटे परिजनों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों को चिलचिलाती धूप में खड़ा देखकर एक बेटे का दिल पसीज गया। उस दिन जो पीड़ा उनके मन में उठी, उसे उन्होंने केवल भावुकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज की सुविधा के लिए संकल्प में बदल दिया। इस संकल्प को पूरा करने में उन्हें पांच साल लग गए। खेती-किसानी और चाय की छोटी सी दुकान से पाई-पाई जोड़कर उन्होंने गांव के मुक्तिधाम में 4 लाख 15 हजार रुपए की लागत से प्रतीक्षालय शेड का निर्माण करा दिया।