18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / Medical Specialist: छत्तीसगढ़ के इस जिला अस्पताल को मिला मेडिकल स्पेशलिस्ट, अब रात 9 बजे तक मिलेगी दवा

Medical Specialist: छत्तीसगढ़ के इस जिला अस्पताल को मिला मेडिकल स्पेशलिस्ट, अब रात 9 बजे तक मिलेगी दवा

Medical Specialist: धमतरी जिला अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद मेडिकल स्पेशलिस्ट ने ज्वाइन किया है। मरीजों की सुविधा के लिए दवा काउंटर का समय भी सुबह 9 से रात 9 बजे तक बढ़ाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 18 Nov 2026, 6:32 PM IST

Dhamtari Medical Specialist

जिला अस्पताल धमतरी (Photo Patrika)

Dhamtari Medical Specialist: जिला अस्पताल में इलाज और दवाओं के लिए मरीजों की परेशानी अब कुछ कम होगी। लंबे समय से खाली पड़े मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर डॉक्टर की नियुक्ति हो गई है। वहीं दवा वितरण की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब अस्पताल का दवा काउंटर सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। मंगलवार को इन दोनों फैसलों से मरीजों को बड़ी राहत मिली। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, लेकिन लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी।

डॉ. नूरेन्द्र सिन्हा ने संभाला कार्यभार

अब दुगली में पदस्थ रहे डॉ. नूरेन्द्र सिन्हा को जिला अस्पताल का मेडिकल स्पेशलिस्ट बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार से कार्यभार संभाल लिया। यह नियुक्ति फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई है। डॉ. संजय वानखेड़े के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। इसके बाद डॉ. आभा हिशीकर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। फिर डॉ. विकास साहू की पदस्थापना हुई, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। तब से विशेषज्ञ का पद खाली था। इसका असर सामान्य मरीजों के साथ मेडिकल बोर्ड से जुड़े मामलों पर भी पड़ रहा था। विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में जरूरी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने में भी दिक्कत हो रही थी।

अब आपात स्थिति में भी मिलेगी दवा

अस्पताल की फार्मेसी पहले केवल ओपीडी के निर्धारित समय तक खुलती थी। इसके बाद आने वाले मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ता था। अब समय बढ़ाकर रात 9 बजे तक कर दिया गया है। इससे ओपीडी के बाद और आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को भी अस्पताल परिसर में दवा मिल सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. आदित्य सिन्हा ने बताया कि डॉ. नूरेन्द्र सिन्हा पीजी की पढ़ाई के लिए गए थे। लौटने के बाद कलेक्टर के आदेश पर उन्हें जिला अस्पताल में पदस्थ किया गया है। उन्होंने मंगलवार को ज्वाइन कर लिया। सर्जन के बाद अब मेडिकल स्पेशलिस्ट मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। फार्मेसी अब सुबह 9 से रात 9 बजे तक संचालित होगी।