20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / 22 दिन में 3 तूफान, छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ी चिंता, जानिए 13 देश कैसे रखते हैं इनके नाम

22 दिन में 3 तूफान, छत्तीसगढ़ के किसानों की बढ़ी चिंता, जानिए 13 देश कैसे रखते हैं इनके नाम

Cyclone Naming System: अक्टूबर-नवंबर के बीच महज 22 दिनों में तीन तूफानों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अर्नब, मुरासु के बाद अब अकवान तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर इन तूफानों के नाम कौन रखता है और अकवान का क्या मतलब है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:54 PM IST

13 Countries Cyclone Names

किसानों की बढ़ी चिंता (फोटो सोर्स- gemini)

Cyclone Akvan: अक्टूबर-नवंबर के बीच महज 22 दिनों में भारत में तीन तूफानों ने दस्तक दी। अर्नब, मुरासु के बाद अब अकवान तूफान ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तीनों तूफानों का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। खासकर धमतरी जिले में बारिश और तेज हवा के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को धमतरी जिले में करीब 4 से 5 घंटे तक मध्यम बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। अधिकांश खेतों में धान की फसल हवा और बारिश के कारण गिर गई है।

तूफानों के नाम अक्सर लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय रहते हैं। आखिर इनका नाम कौन रखता है और अर्नब, मुरासु या अकवान जैसे नामों का चयन कैसे होता है? दरअसल, उष्णकटिबंधीय तूफानों के नामकरण की व्यवस्था विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (ईएससीएपी) के तहत संचालित होती है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों, मीडिया और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच संवाद को आसान बनाना है। नाम होने से मौसम संबंधी चेतावनी जारी करने, तूफानों को याद रखने और उनकी निगरानी करने में आसानी होती है।

13 देश मिलकर तय करते हैं तूफानों के नाम

उत्तरी हिंद महासागर यानी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाले चक्रवातों के नामकरण की जिम्मेदारी 13 सदस्य देशों के पास है। इनमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। वर्ष 2018 में पांच नए देशों के जुड़ने के बाद सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रत्येक सदस्य देश 13 नामों का सुझाव देता है। इस तरह कुल 169 नामों की सूची तैयार होती है। तय क्रम के अनुसार सदस्य देशों के सुझाए गए नामों का इस्तेमाल किया जाता है। एक बार इस्तेमाल हो चुके नाम को दोबारा सूची में शामिल नहीं किया जाता।

भारत के दिए नामों में गति, तेज और मुरासु शामिल

इस वर्ष अब तक आए तीन तूफानों में सबसे पहले 26 अक्टूबर को अर्नब आया, जिसका नाम बांग्लादेश ने दिया था। इसके बाद 1 नवंबर को आए मुरासु का नामकरण भारत ने किया था। वहीं, 16 नवंबर को आए अकवान का नाम ईरान ने दिया है। अकवान का अर्थ मायावी बताया गया है।

भारत ने तूफानों के नामों की सूची में कुल 13 नाम दिए हैं। इनमें गति, तेज और मुरासु का इस्तेमाल हो चुका है। अब सूची के क्रम में भारत की अगली बारी आने पर आने वाले तूफान का नाम आग होगा।

तीनों तूफानों का धमतरी में दिखा असर

अर्नब: 26 अक्टूबर को आए अर्नब तूफान का धमतरी जिले में व्यापक असर देखने को मिला। यह इस वर्ष का सबसे गंभीर तूफान रहा। इसके चलते जिले में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

मुरासु: 1 नवंबर को आए मुरासु तूफान के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, इसका फसलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

अकवान: 16 नवंबर को आए अकवान तूफान का असर 19 नवंबर की शाम से दिखने लगा। 20 नवंबर की सुबह से धमतरी में करीब 4 से 5 घंटे तक बारिश हुई। मौसम में नमी बढ़ने से दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा। बारिश और हवा के चलते अधिकांश खेतों में धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।