23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / धमतरी के युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत, UPSC-PSC की तैयारी के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी रायपुर बिलासपुर की दौड़

धमतरी के युवाओं को मिलेगी बड़ी राहत, UPSC-PSC की तैयारी के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी रायपुर बिलासपुर की दौड़

Chhattisgarh Nalanda Complex: UPSC, CGPSC, व्यापमं, NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, हाईटेक कंप्यूटर, वाईफाई और वातानुकूलित अध्ययन कक्ष की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 23 Nov 2026, 1:55 PM IST

Chhattisgarh Nalanda Complex

नालंदा परिसर (photo Patrika)

Nalanda Complex: निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। हटकेशर में प्रस्तावित स्थल पर इसी महीने निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। परिसर बनने के बाद एक साथ 500 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निर्माण के लिए एवीआर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की न्यूनतम निविदा दर को मंजूरी दी है।

बड़े शहरों की दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी

निर्माण की संभावित लागत 9 करोड़ 22 लाख 34 हजार 251 रुपए है। नालंदा परिसर में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी), व्यापमं, नीट, जेईई, एनडीए जैसे हाईटेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को व्यवस्थित अध्ययन का माहौल मिलेगा। धमतरी जिला सहित आसपास के जिले के लोगों को अब बड़े शहरों की दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी।

तीन वार्डों ने जताई थी आपत्ति

हटकेशर में परिसर के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर फरवरी में हटकेशर, सुभाषनगर और शीतलापारा वार्ड के लोगों ने विरोध जताया था। वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने सार्वजनिक उपयोग की जरूरतों का हवाला देते हुए निर्माण के लिए दूसरी जगह चयन करने की मांग की थी। हटकेशर को सेंटर मानते हुए अधिकारियों ने यही निर्माण कराने का निर्णय लिया और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।

इसलिए परिसर होगा खास

  1. स्टार्टअप व्यवसाय को विकसित करने में मदद करने वाले संस्थान इन्क्यूबेशन सेंटर होगा।2 . यहां भविष्य में छात्रों को वरिष्ठ आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मार्गदर्शन मिलेगा।3 . लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की मांगों को पूरा करने वाली पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला पुस्तकालय में होगी।4 . परिसर पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। आकर्षक फर्नीचर और एलईडी लाइट की व्यवस्था रहेगी।5 . मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून, आईटी, अनुसंधान, वाणिज्य सहित अन्य पुस्तकों के साथ ई-लाइब्रेरी, हाईटेक कम्प्यूटर और वाईफाई जोन की सुविधा रहेगी।6 वर्क स्टेेशन और को-वर्किंग स्पेस भी होगा। कांफ्रेंस रूम की भी सुविधा होगी।7 . कैफे की सुविधा, सपोर्टिंग फैसिलिटी केबिन, स्टोर और किचन आदि इसी परिसर में होंगे।8 . आउटडोर अध्ययन के लिए कैंपस को बायो-डायवर्सिटी योग्य गार्डन के रूम में विकसित किया जाएगा।

हटकेशर में पूर्व निर्धारित स्थल पर ही नालंदा परिसर बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद संबंधित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। परिसर बनने से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और व्यवस्थित अध्ययन सुविधा मिलेगी। एके वर्मा, आयुक्त ननि