27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / धान मिलिंग में बड़ी लापरवाही! धमतरी की 17 मिलों को नोटिस, 45 मिलों के 284 लॉट अब भी पेंडिंग

धान मिलिंग में बड़ी लापरवाही! धमतरी की 17 मिलों को नोटिस, 45 मिलों के 284 लॉट अब भी पेंडिंग

Custom Milling Rice: धान की कस्टम मिलिंग के बाद नान में चावल जमा करने में लापरवाही सामने आई है। धमतरी में 17 राइस मिलों पर करीब 69 हजार क्विंटल चावल बकाया है, जबकि 45 मिलों के 284 लॉट अब भी लंबित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:24 PM IST

Pending Rice Stock

17 मिलों को नोटिस (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Rice Millers Notice: नान में चावल जमा करने में कोताही बरतने वाले मिलरों पर मार्कफेड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले की 17 मिलों में करीब 69 हजार क्विंटल चावल अटका हुआ है। इन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मार्कफेड के अनुसार, वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के कुल 162 राइस मिलरों को 1 लाख 26 हजार 90 टन चावल जमा करना था। इसमें से 1 लाख 10 हजार 875 टन चावल जमा हो चुका है। 900 क्विंटल से अधिक चावल जमा नहीं करने वाले 17 मिलरों को नोटिस जारी किया गया है।

स्टॉक जांच में लापरवाही

धमतरी जिले में 73 राइस मिलरों को सेंट्रल और स्टेट पूल का कुल 83,869.32 क्विंटल चावल जमा करना है, लेकिन 18 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 45 मिलरों के 284 लॉट अब भी लंबित हैं। डीएमओ कार्यालय से ऐसे मिलरों को नोटिस जारी कर दिया गया है, लेकिन स्टॉक की जांच नहीं होने से वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पा रही है। कुल बकाया चावल में 47,043.57 क्विंटल फोर्टिफाइड सेंट्रल पूल और 36,825.75 क्विंटल सामान्य स्टेट पूल का है।

विभागीय रिकॉर्ड में कुल 289 लॉट दर्ज हैं, जिनमें से 284 लॉट लंबित बताए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में चावल जमा नहीं होने के बावजूद मिलों में उपलब्ध धान, तैयार चावल और मिलिंग की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन बेहद जरूरी हो गया है। डीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल कस्टम मिलिंग और नान में चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले तीन राइस मिलरों को ब्लैकलिस्ट किया गया था। इनमें से दो राइस मिलरों की राशि भी राजसात की गई थी। इस वर्ष भी नोटिस के बाद यदि समय पर चावल जमा नहीं किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील सिंह राजपूत, डीएमओ के मुताबिक, कस्टम मिलिंग में लापरवाही और नान में चावल जमा नहीं करने वाले 17 मिलरों को नोटिस जारी किया गया है। पिछले साल तीन मिलरों को ब्लैकलिस्ट किया गया था। चावल जमा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विकास राइस मिल पर सर्वाधिक बकाया

रेड जोन की सूची में मेसर्स विकास राइस मिल सबसे ऊपर है। यहां 42 लॉट में 12,225.73 क्विंटल चावल बकाया दर्ज है। मां पीतांबरा पैडी के 36 लॉट में 11,835.79 क्विंटल और एमएस अमृत राइस मिल के 21 लॉट में 6,190.70 क्विंटल चावल जमा होना शेष है। इसी तरह ऋषभ राइस प्रोसेसिंग पर 20 लॉट में 5,433.52 क्विंटल, राम मोहन इंडस्ट्रीज पर 18 लॉट में 5,090.05 क्विंटल, सीता एग्रोटेक पर 16 लॉट में 4,584.35 क्विंटल और गीता लक्ष्मी मॉडर्न राइस मिल पर 15 लॉट में 4,208.82 क्विंटल चावल बकाया है।

अनिता एग्रो (सूची में अरिहंत एग्रो) पर 14 लॉट में 4,162.85 क्विंटल, एसके फूड्स पर 9 लॉट में 2,695.56 क्विंटल (सूची में 2,669.56 क्विंटल) और रजत एंटरप्राइजेज पर 9 लॉट में 2,683.20 क्विंटल चावल बकाया है।

इसके अलावा अशोक राइस मिल पर 2,066.16 क्विंटल, श्रीमात राइस इंडस्ट्रीज पर 1,895.85 क्विंटल, श्री जया राइस मिल पर 1,736.70 क्विंटल और ओम नवकार ट्रेडर्स पर 1,577.87 क्विंटल चावल बकाया है। वहीं, श्री शिवम इंडस्ट्रीज पर 1,321.44 क्विंटल और सफिका धान कुटाई केंद्र पर 1,313.69 क्विंटल चावल जमा होना शेष है। सूची के अनुसार, इन 17 मिलों के 235 लॉट में कुल 67,856.28 क्विंटल चावल लंबित है।