धार

पीथमपुर में दर्दनाक हादसे में तीन छात्रों की मौत, ट्रॉले ने मारी टक्कर

Road Accident Three Students Killed: स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे तीनों छात्र, ट्रॉले ने मारी टक्कर, मृतकों में दो सगे भाई शामिल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 3:43 PM IST
pithampur accident
pithampur road accident three students killed speedy truck hits bike, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ (Source-Patrika)

Pithampur Road Accident Three Students Killed: मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे ने दो घरों से उनके चिराग छीन लिए। बाइक सवार 3 छात्रों को स्कूल से लौटते वक्त ट्रॉले ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं, जबकि तीसरा उनका दोस्त था। हादसा महू-नीमच रोड पर महेन्द्रा ब्रिज के पास हुआ। छात्रों की मौत की खबर परिजनों को लगने के बाद कोहराम मच गया।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
22 Oct 2026, 3:43 PM IST
Published on: