धर्म-कर्म

Vivekananda Quotes On Knowledge In Hindi: आपके निराश जीवन में जोश भर देंगी स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक बातें, जयंती पर ऐसे करिये याद

Vivekananda Quotes On Knowledge In Hindi: स्वामी विवेकानंद के विचार हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी शक्तियों को पहचानने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। आज जब जीवन में चुनौतियां और तनाव बढ़ रहे हैं, उनके विचार एक मार्गदर्शक दीपक की तरह हैं।

2 min read
Jan 09, 2025

Vivekananda Quotes On Knowledge In Hindi: विश्वभर में प्रसिद्ध महान संत और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती है। विवेकानंद जी युवाओं के आदर्श और प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं। जो लोग उनके बताए गए विचारों को अपनाते है उनके जीवन में कभी निराशा नहीं आती। आइए जानते हैं विवेकानंद जी के अनमोल विचार…

स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायक बातें (Inspirational sayings of Swami Vivekananda)

विवेकानंद कहते थे कि खुद को कमजोर समझना दुनिया का सबसे बड़ा पाप है।

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। यह प्रेरणा हमें जीवन के हर संघर्ष का सामना करने और अपने सपनों को साकार करने की शक्ति देती है।

समस्त ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमें प्रदान हैं। वो हम खुद हैं कि अपनी आखों पर हाथ रख लेते हैं और खुद को कोसते हुए रोते हैं कि कितना अंधकार है।

आप जो सोचते हैं, वही आप बनते हैं। स्वामी विवेकानंद का यह विचार हमें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के महत्व को समझाता है।

डरो मत। डर को खत्म करो और अपनी शक्तियों को पहचानो। उनके ये शब्द बताते हैं कि आत्मविश्वास और साहस से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

जीवन में किसी की निंदा न करें। आप अगर किसी की मदद कर सकते हैं तो जरूर करें। अगर नहीं कर सकते तो हाथ जोड़िए और भगवान से प्रर्थान करिए और उनको अपने मार्ग पर जाने दीजिए।

स्वामी विवेकानंद कहते थे कि जिस काम को करने की प्रतिज्ञा करलो, उसे ठीक उसी समय पर पूरा करो। क्योंकि ये आपके आत्मविश्वास प्रबल करेगा।

विवेकानंद जी कहते थे कि जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं करते।

जयंती पर स्वामी विवेकानंद को याद करने का तरीका (Way to remember Swami Vivekananda on his birth anniversary)

प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें: उनकी पुस्तकें जैसे राजयोग और ज्ञानयोग पढ़ें।

समाज सेवा करें: समाज की भलाई के लिए कार्य करना उनके विचारों का अनुसरण है।

ध्यान और आत्मचिंतन करें: उनके अनुसार, ध्यान मानसिक शांति और विकास का आधार है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती हमें आत्मनिरीक्षण करने और उनके विचारों को अपने जीवन में लागू करने की प्रेरणा देती है। उनका जीवन संदेश हमें यह सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, अगर हमारा आत्मविश्वास और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता निश्चित है।

Published on:
09 Jan 2025 08:02 am
Also Read
View All

अगली खबर