धौलपुर

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, होली मनाने आ रहे राजस्थान के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; मातम में ​बदलीं खुशियां

Dholpur News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग धौलपुर के राजाखेड़ा के रहने वाले थे।

2 min read
Mar 03, 2026
यूपी में हुए भीषण सड़क हादसे में धौलपुर के 3 लोगों की मौत। फोटो: पत्रिका

धौलपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग धौलपुर के राजाखेड़ा के रहने वाले थे, जो होली मनाने के लिए राजस्थान आ रहे थे। तीन लोगों की मौत की सूचना से होली की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 माइल स्टोन के पास सुबह करीब 4:15 बजे हुआ। दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर आ रही वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वैन में 13 लोग सवार थे। जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग धौलपुर के और तीन आगरा के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: राजस्थान में होटल कारोबारी की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप; सामने आया CCTV फुटेज

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना ज​बरदस्त था कि वैन का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वैन 10 फीट उछलकर सड़क पलट गई और कई शव सड़क ​पर बिखर गए। दर्दनाक हादसे का मंजर देख हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मारे गए तीन लोग राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान दिनेश पुत्र होतम सिंह, उनकी पत्नी सुनीता निवासी गंगोलियापुरा और लोकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी सोमाली का घेर के रूप में हुई है। ये सभी लोग होली मनाने के लिए घर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोएडा में हलवाई का काम करते था दिनेश

धौलपुर के राजाखेड़ा स्थित गंगोलियापुरा निवासी दिनेश नोएडा में हलवाई का काम करते था। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ नोएडा के सेक्टर 41 में रहते थे। वे होली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव आ रहे थे। लेकिन, इस हादसे के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद परिजन यूपी के लिए रवाना हो गए है।

चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

यूपी में हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। लोकेश की मौत के बाद राजाखेड़ा के सोमाली का घेर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। लोकेश के चार बेटियां है, जो अपनी मां के साथ गांव में ही रहती है। मृतक लोकेश 10 साल से दिल्ली में पेस्ट्री केक का काम करता था। वह भी होली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आ रहा था।

ये भी पढ़ें

Holi Kab Hai: चंद्रग्रहण से बदली होली की तारीख? जानें राजस्थान में 3 या 4 मार्च को किस दिन होली खेलेंगे अधिकांश लोग

Also Read
View All

अगली खबर