डूंगरपुर

राजस्थान: भाभी से अवैध संबंध का शक, खफा देवर ने कर दी युवक की हत्या, थाने में किया सरेंडर

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 फरवरी को भाभी से अवैध संबंधों के शक में देवर ने पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। तीसरे दिन रविवार को आरोपी दिनेश नामक युवक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
less than 1 minute read
Feature image
कोकापुर काली घाटी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस। फोटो पत्रिका

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 फरवरी को भाभी से अवैध संबंधों के शक में देवर ने पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। तीसरे दिन रविवार को आरोपी दिनेश नामक युवक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। घर से गायब तिलेश युवक का शव वारदात स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे खाई में मिला।

थानाधिकारी मनीष खोईवाल के मुताबिक रविवार सुबह एक युवक थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी तथा शव को पास की घाटी में फेंक दिया है। पुलिस तुरंत आरोपी को साथ लेकर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खाई से शव बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को उप जिला अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया गया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कॉल से शक गहराया

मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट में बताया कि बीते शुक्रवार की शाम एक परिचित के मोबाइल से फोन आया था, लेकिन बातचीत किसी अन्य व्यक्ति ने की और धमकी भरे शब्द उसके भाई को कहे। फिर उसका भाई घर से निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी उसका शव मिलने की सूचना आई।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Published on:
08 Feb 2026 06:33 pm