डूंगरपुर

Dungarpur : डूंगरपुर में अब बनेंगे 442 सरपंच, 89 ग्राम पंचायतों का नवसृजन, अधिसूचना जारी, जानिए नई ग्राम पंचायतों के नाम

Dungarpur : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन/पुर्नसीमांकन एवं नवसृजन की अधिसूचना जारी कर दी है। डूंगरपुर जिले में 89 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। अब इनकी कुल संख्या 442 हो गई हैं। जानिए नई ग्राम पंचायतों के नाम।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Dungarpur : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन/पुर्नसीमांकन एवं नवसृजन की अधिसूचना जारी कर दी है। डूंगरपुर जिले में 89 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया है। पूर्व में जिले में 353 ग्राम पंचायतें थी। अब बढ़कर 442 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। जिले में सर्वाधिक 17 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन सागवाड़ा पंचायत समिति में हुआ है। जबकि, सबसे कम 3 ग्राम पंचायत गामड़ी अहाड़ा में सृजित हुई हैं।

फिलहाल ग्राम पंचायत की नई तस्वीर सामने आई हैं। पंचायत समितियों की तस्वीर साफ होने पर जिले के पंचायती राज की पूरी तस्वीर सामने आएगी। जिले में 148 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करते हुए 89 नई पंचायतों का सृजन किया है।

ये भी पढ़ें

Jaipur : जयपुर जिले में 139 नई ग्राम पंचायतें गठित, अब चुने जाएंगे 596 नए सरपंच

जानिए नई ग्राम पंचायतों के नाम

सागवाड़ा : मड़कोला, जोधपुरा, राजपुर, सुरमणा, लिम्बोड छोटी, नवाघरा, माविता, पडौली, भचडिया, पादरडी छोटी, नोगामा, चारवाडा, अखेपुर, डोली, गामडा चारणियां, नालवडा, खडलई।
गलियाकोट : तम्बोलिया, उबली, ढेबरिया, हिण्डोलिया, पूछियावाड़ा, पटली, बोरखेड, वान्दरवेड, खुटवाडा।
दोवडा : वाड़ापुनाली, गेहूंवाड़ा, वाड़ाहथाई, वागदरी।
डूंगरपुर : तीजवड, सुलई, वाजरड़ा, धुमणिया।
झौथरी : पगारा, घोड़ाखरा, पारडा मानारोत, पाखरोण, जुडा, सालमपुरा, आदर्श गांव शामिल।
आसपुर : पालथुर, जसपुर, धताणा, बोकडसेल, लोकिया बनकोड़ा, गडानाथजी, रामा, गडा एकलिंगजी, उस्मानिया को बनाया।
साबला : साकरखाईया, गोठडा, घाटडा, जोगीवाडा, भाटोली।
चीखली : मेडीटेम्बा, नोलियावाड़ा, लाम्बी सोदोड, नई बस्ती दाद कोचरी, पलसाउ, रोयडा, पियोला, चडियाला, ढूण्ढरिया, खीरखाईया, खार, कोदरिया, भण्डारा, गेलन।
सीमलवाड़ा : राजपुर, राखोडिया, देवगांव, गड़ा गोकल, टकारी, ढेचरा भगत, अम्बाउ शामिल हैं।
बिछीवाडा : झालण, हथोड, माण्डवा भैराभाई, घडमाला।
पालदेवल : भुवाली, नलवा, कण्डुला, गरदुना, बिजुड़ा, मनातफला।
गामड़ी अहाड़ा : मानातलाई, वेड़ और गेसू का वांगा को नवसृजित पंचायत का तमगा दिया है।

यह है स्थिति

पंचायत समिति - नई पंचायत - कुल पंचायतें
सागवाड़ा - 17 - 70
गलियाकोट- 9 - 39
पाल देवल- 6 - 21
दोवड़ा - 4 - 38
डूंगरपुर- 4 - 27
झौथरी - 7 - 39
आसपुर- 9 - 40
साबला- 5 - 36
चीखली- 14 - 41
सीमलवाड़ा- 7 - 44
गामड़ी अहाड़ा- 3 - 18
बिछीवाड़ा - 4 - 29
कुल - 89 - 442

ये भी पढ़ें

JDA Action : अब जयपुर के वैशाली नगर की 4 सड़कों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी, बाजार में मचा हड़कंप

Published on:
22 Nov 2025 02:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर