डूंगरपुर

Dungarpur : डूंगरपुर में 11केवी विद्युत लाइन से इलेक्ट्रिशयन को लगा जबरदस्त करंट, मौत

Dungarpur : डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारिया गांव में गणेश बिहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
2 min read
Dungarpur Electrician Nilesh Bhoi receives severe electric shock from 11kV power line dies
मृतक निलेश । फोटो पत्रिका

Dungarpur : डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारिया गांव में गणेश बिहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस ने बताया कि भोईवाड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र बंशीलाल भोई ने रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई निलेश पुत्र देवीलाल भोई इलेक्ट्रिशयन का काम करता था। वह भण्ड़ारिया गणेश बिहार कॉलोनी में अशोक पंचाल के निर्माणाधीन मकान में वायरिंग का काम कर रहा था। इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन से निलेश को करंट लग गया।

इससे वह गंभीर झुलस गया। लोग उसे जिला चिकित्सालय लाए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुर्दाघर लाई। यहां पर मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट में मृतक के परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक अशोक पंचाल ने घर के पास से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत निगम में लिखित व मौखिक शिकायत की। शिकायत में मकान मालिक ने लाइन हटाने का खर्चा वहन करने की भी जिक्र किया था। इसके बाद भी विद्युत निगम की ओर से शिकायत का समाधान नहीं किया और लाइन नहीं हटाई। इससे इलेक्ट्रिशन की मौत हो गई।

जमीन विवाद : भतीजे ने की चाचा की हत्या

दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवला गांव में दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद हो गया। इसमें भतीजे ने अपने परिवार के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार देवला मुंगाना फला निवासी गटूलाल पुत्र सेंगा ननोमा व उसके भाई के बीच जमीन विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रविवार को गटूलाल व उसके भाई के परिवार के बीच फिर लड़ाई हो गई। विवाद के चलते भतीजे सहित उसके परिवार ने गटूलाल पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत व थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया। वहीं, बांसवाड़ा से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपी क खिलाफ साक्ष्य जुटाए। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात है।

Updated on:
30 Mar 2026 02:41 pm
Published on:
30 Mar 2026 02:41 pm