दुनिया अजब गजब

101 साल की उम्र में महिला ने दिए 17वें बच्चे को जन्म, डॉक्टर्स हैरान

एक उम्र में बाद महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है, जिसके चलते वे उसके बाद मां नहीं बन पातीं

less than 1 minute read
Aug 02, 2017
101 year old woman

मां बनना हर औरत के लिए बेहद खास अहसास होता है। हालांकि एक उम्र में बाद महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है, जिसके चलते वे उसके बाद मां नहीं बन पातीं। हाल ही इटली की रहने वाली 101 साल की एक महिला ने इन तमाम तथ्यों को गलत साबित कर दिया है। इस महिला ने 101 साल की उम्र में अपने 17वें बच्चे को जन्म देकर दुनिय व विज्ञान को हैरत में डाल दिया है।

इस महिला ने हाल ही एक 9 पौंड के बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद चिकित्सा जगत में इसकी आलोचना भी हो रही है। दरअसल इस महिला की परिपक्त उम्र के बावजूद इसके शरीर में अंडाशय प्रत्यारोपण किया गया था। तुर्की में एक निजी क्लिीनिक में डॉ. एलेक्जेंड्रो पोपोलिकि ने महिला का अंडाशय प्रत्यारोपित किया था। इस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद कई विवादों ने जन्म लिया। आपको बता दें कि यूरोपीय कानूनों के तहत अंडाशय प्रत्यारोपण अवैध माना जाता है।

101 वर्षीय अनातोलिया व्हर्टाडेला अपने 17वें बच्चे के जन्म को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। इस बच्चे का नाम फ्रांसिस्को रखा गया है। उन्होंने बताया कि 16 बच्चों को जन्म देने के बाद वह 48 साल की उम्र में खुद को डिम्बग्रांथि कैंसर की वजह से बेकार व दंडित महसूस करती थीं, लेकिन एक बार फिर से मां बनने के बाद वह बेहद गौरवानवित महसूस कर रही हैं।

Published on:
02 Aug 2017 12:45 pm
Also Read
View All