1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब थाने पहुंचकर बैग से निकाला पत्नी का कटा सर…

- दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा थाने में सोमवार की तडक़े हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी का कटा सर लेकर थाना प्रभारी से मिलने पहुंचा। महिला के कटे सर को देखते ही थाना प्रभारी सहित थाने में मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए। आरोपी ने बताया कि उसने शरीर के बाकी के हिस्से के अपने घर के पास स्थित जलाशय में फेंक दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 28 May 2019, 5:02 PM IST

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

जब थाने पहुंचकर बैग से निकाला पत्नी का कटा सर...

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा थाने में सोमवार की तडक़े हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी का कटा सर लेकर थाना प्रभारी से मिलने पहुंचा। उसने थाना प्रभारी के समक्ष पत्नी की हत्या का गुनाह कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी का नाम अभिजीत दास और मृतका का नाम अम्बा दास है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की तडक़े एक व्यक्ति पीठ पर स्कूल बैग टांगे पाथरप्रतिमा थाने पहुंचा और थाना प्रभारी से मिलने की जि² करने लगा। उसकी आवाज सुनकर जब थाना प्रभारी ने उसे अपने कक्ष में बुलाया और मिलने का कारण पूछा तो उसने बैग से अपनी पत्नी का कटा सर निकालकर टेबल पर रखा दिया। महिला के कटे सर को देखते ही थाना प्रभारी सहित थाने में मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए। अभिजीत ने साथ ही बताया कि उसने शरीर के बाकी के हिस्से के अपने घर के पास स्थित जलाशय में फेंक दिया है। उसके बयान के आधार पर तडक़े ही पुलिस उसके गांव लक्खीकांतपुर पहुंची और शव के दूसरे हिस्से को जलाशय से बाहर निकाला।

एक ओर जहां पुलिस ने मृतका के टुकड़ों में बंटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अभिजीत से निर्मम हत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिजीत तक हत्या के कारणों के बारे में मुंह नहीं खोला है। वहीं मृतका के मायके वालों का दावा है कि अभिजीत ने रुपयों के लिए अम्बा की हत्या की है। उनके अनुसार आरोपी ने उसके पिता से 96 हजार रूपए उधार लिए थे। अगले महीने छोटी बेटी की शादी के लिए मृतका के पिता ने अपने रूपए वापस मांगे थे उसके बाद ही यह मामला सामने आया है। घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल