27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से भागे लोग

कोलकाता में आज दोपहर 1:22 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र टाकी से 26 किमी दक्षिण-पूर्व में था। (USGS) के अनुसार 9.8 किमी गहराई वाले इस उथले भूकंप के झटके शहर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
भूकंप के झटकों से सहमा यूपी

भूकंप source- Tentetive

Kolkata: Earthquake : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज (शुक्रवार) दोपहर 1:22 बजे शहर और आसपास के इलाकों में अचानक कंपन महसूस किया गया। कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। एजेंसी ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के टाकी से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

भूकंप की गहराई

भूकंप की गहराई महज़ 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसे उथला (Shallow) भूकंप माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कम गहराई के कारण झटके अधिक तीव्रता से सतह पर महसूस होते हैं। भूकंप का केंद्र 22.451° उत्तरी अक्षांश और 89.139° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

कोलकाता और आसपास के जिलों में महसूस हुए झटके

टाकी के पास केंद्रित इस भूकंप के झटके कोलकाता के अलावा आसपास के कई जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहतों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।