15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में BJP का आक्रामक प्रचार, PM मोदी ने ‘पोइला बोइशाख’ पर लिखा खत: तमिलनाडु से बढ़ाई चुनावी धार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आते ही बीजेपी चुनाव अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी ने बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी रैलियां करके राजनीतिक अभियान को धार दी। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने TMC पर भड़ास निकाली।

2 min read
Google source verification

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- IANS)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2026) से पहले भाजपा ने बुधवार को प्रचार अभियान और तेज कर दिया। बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी ने शीर्ष नेताओं ने रैलियां और रोड शो किए। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाली नववर्ष 'पोइला बोइशाख' के अवसर पर मतदाताओं को खास पत्र लिखकर संदेश दिया।

PM मोदी ने तमिलनाडु में किया रोड शो

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नागरकोविल में भव्य रोड शो करके चुनावी माहौल को गरमा दिया। बंगाल में भी BJP का आक्रामक प्रचार जारी है। उत्तर बंगाल के कई इलाकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन सभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा- भाजपा की सरकार बनते ही 'लूटा गया हर पैसा' वापस दिलाया जाएगा और सीमा सुरक्षा को और सख्त किया जाएगा। बता दें कि तमिलनाडु में PM मोदी ने नागरकोविल में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यहां मोदी ने विकसित तमिलनाडु के निर्माण के लिए मतदान की अपील की।

अमित शाह का वादा- सरकार बनने पर सीमा पर बाड़बंदी होगी

चुनावी रैली में अमित शाह ने कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में घुसपैठ को प्रमुख मुद्दा बताया। उनहोंने सीमा पर कड़ी निगरानी और बाड़बंदी का वादा किया। खराब मौसम के कारण अमित शाह दार्जिलिंग नहीं पहुंच सके, लेकिन वीडियो संदेश के जरिए स्थायी समाधान और विकास का भरोसा दिलाया।
इसी तरह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बर्धमान में कहा कि राज्य में बदलाव की स्पष्ट लहर दिख रही है। सांसद अनुराग ठाकुर ने दमदम में रोड शो के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर TMC सरकार को घेरा और सत्ता परिवर्तन का दावा किया। बंगाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी सभा में महिला सुरक्षा और आर्थिक सहायता को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए TMC पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने चुनावी रैली में बीजेपी के वादों को दोहराया।

'पोइला बोइशाख’ पर PM मोदी का पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाली नववर्ष पोइला बोइशाख (Poila Baisakh) के मौके पर प्रदेशवासियों को
पत्र लिखा। इस पत्र में PM मोदी ने TMC सरकार पर 15 साल के भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अराजकता का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और गरीबों के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए मतदाताओं से विकसित पश्चिम बंगाल बनाने के लिए सही फैसला लेने की अपील की।

TMC का पलटवार

BJP के आरोपों पर TMC ने पलटवार किया है। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बिष्णुपुर की रैली में भाजपा पर बंगाली अस्मिता के नाम पर 'दिखावटी प्रेम दिखाने और बाहरी राजनीति थोपने का आरोप लगाया। वहीं, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक दबाव बताया। TMC ने भाजपा पर राज्य की संस्कृति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल देने का भी आरोप लगाया।