
कोलकाता के बीआईटीएम में 3 नए सेक्शन का उद्घाटन
कोलकाता. देश के सबसे पहले निर्मित म्यूजियम, बिरला इंडस्ट्रीयल एंड टेकनोलॉजीकल की डायमंड जुबली के उपलक्ष्य पर तीन नए सेक्शन का उद्घाटन किया गया। इन तीनों सेक्शन के नाम गैलरी ऑन डिजिटल एडवेंचर, एक्जीविशन: माइंड ओवर मैटर(ए ट्रीब्यूट टू स्टेफीन हॉकिंंग) और एक्जीविशन: रेमीनीसेंस- 60 यिरस ऑफ बीआईटीएम रखा गया है। उद्घाटन जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जगदेश कुमार व अन्य अतिथियों ने किया। गैलरी ऑन डिजिटल एडवेंचर में दर्शकों को पढाई व मनोरंजन के क्षेत्र में डीजीटल टेक्नॉलीजी द्वारा हुए आधुनीकरण को दिखाया जाएगा। यहां 10 अगल-अलग विषयों पर 15 एक्जीबीशन होंगे। वहीं एक्जीबीशन माइंड ओवर मैटर को वैज्ञानिक स्टेफीन हॉकिंंग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रखा गया है। यहां हॉकिंग के जीवन काल और विज्ञान जगत में पाए गई उपलब्यिों को विभिन्न माध्यमों से दिखाया और सुनाया जाएगा। इस समारोह में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के प्रो.एम. जगदेश कुमार, डॉ. सरोज घोष, प्रो. शिवाजी राहा, इंगीत कुमार मुखोपाध्याय व अन्य मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल थे।
Published on:
31 May 2019, 3:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.