प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1617 करोड़ का भुगतान किया है।
भिलाई . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लड़ाकू विमान राफेल की खरीदी हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने १६१७ करोड़ का भुगतान किया है। कांग्रेस की जब सरकार थी, तब उस राफेल की कीमत 526 करोड़ थी। यह बड़ा भ्रष्टाचार है। इससे जिस कंपनी के माध्यम से खरीदा गया है, वह भी पंजीकृत कंपनी नहीं थी।
पीएम ने नियमों को ताक पर इसकी खरीदी करवाई है। राफेल कुछ खरीदना था, बाकी देश में ही तैयार करना था। सुपेला चौक में रविवार को प्रदर्शन के दौरान शामिल हुए सांसद ताम्रध्वज साहू ने यह बात कही।
ये भी पढ़ें
४१ हजार करोड़ का हुआ है भ्रष्टाचार
सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक व उनके माध्यम से देश के लोगों के बीच पहुंचना चाहिए। इस वजह से यह प्रदर्शन देशभर में कांग्रेस कर रही है। लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब सवाल किया, तो अब तक क्यों नहीं दिया जवाब। भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की जा रही है। इसमें ४१ हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, भजन सिंह निरंकारी, जिलाध्यक्ष तुलसी साहू , दुर्ग शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व मेयर नीता लोधी, निर्मला यादव, धर्मेंद्र यादव, सुभद्रा सिंह, पवन चौबे, बृज मोहन सिंह, गफ्फार खान, कोरमा राव, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व पार्षद जॉनिसार अख्तर, राजू शर्मा, प्रवक्ता मनीष जिग्यासी, नीलेश चौबे मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक से बने एयरक्राफ्ट के खिलौने को रखकर प्रदर्शन किया।