25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया में वायरल किया फोटो तब पता चला, ट्रक की चपेट में आने से हो गई है बेटे की मौत

बेमेतरा-बेरला मार्ग पर ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 16 Sep 2018, 3:34 PM IST

patrika

सोशल मीडिया में वायरल किया फोटो तब पता चला, ट्रक की चपेट में आने से हो गई है बेटे की मौत

बेमेतरा. बेमेतरा-बेरला मार्ग पर ट्रक के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान प्रेम निषाद पिता थानु निषाद (37) ग्राम तटीया निवासी के रूप में की गई है। हादसे के बाद शव को बेरला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब मोटरसाइकिल से उरला जा रहे प्रेम निषाद पिता थानु निषाद को बेमेतरा की ओर से रोलर भरकर आ रहे ट्रक चालक ने सामने से ठोकर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास दस्तावेज नहीं होने व आसपास के लोगों द्वारा न पहचाने जाने के कारण शिनाख्ती में समय लगा।

सोशल मीडिया में फोटो किया वायरल
मोटर साइकिल नंबर (सी जी 025 ई 3738) का नंबर सर्च कर व सोशल मीडिया में युवक की जेब से मिले फोटो को वायरल किए जाने के बाद युवक की पहचान हो सकी। बेरला थाने से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेरला के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद बेरला अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है और शव अस्पताल के मॉरच्युरी मे रखा गया है।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के पिता थानु राम पिता भोदल निषाद ग्राम तटीया तहसील धमधा जिला दुर्ग की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद वाहन मालिक व वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बताया गया कि मृतक उरला की एक फैक्ट्री में काम करता था।

खाना बनाते समय झुलसी युवती, मेकाहारा रेफर
इधर दाढ़ी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भंवरदा की दुरपती पति परदेशी साहू (25) सुबह खाना बना रही थी। तभी पास रखी चिमनी अचानक गिर गई और दुरपती की साड़ी ने आग पकड़ लिया और युवती आग से बुरी तरह झुलस गई। युवती को परिजन ने संजीवनी वाहन से जिला हास्पिटल लाया गया।

युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा रायपुर के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवती लगभग 70 प्रतिशत जल चुकी है। मेकाहारा में युवती को बर्निंग वार्ड में रखा गया है। जहां महिला की हालत चिंताजनक बताई गई है।