8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां से बिछड़कर बाजार में रोते घूम रहा था बच्चा, डायल 112 टीम ने किया ऐसा काम कि हंसते हुए घर लौटा मासूम

112 ने शनिवार को बाजार में अपने मां से बिछड़ गए पुत्र को मां से मिलाया। इस दौरान गुम हुए अपने बेटे को पा कर उसकी मां काफी भावुक हो गई।

2 min read
Google source verification
patrika

मां से बिछड़कर बाजार में रोते घूम रहा था बच्चा, डायल 112 टीम ने किया ऐसा काम कि हंसते हुए घर लौटा मासूम

राजनांदगांव. इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत शुरु हुई डॉयल 112 एंबुलेंस सेवा जिले के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। 112 ने शनिवार को बाजार में अपने मां से बिछड़ गए पुत्र को मां से मिलाया। इस दौरान गुम हुए अपने बेटे को पा कर उसकी मां काफी भावुक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चारभाठा निवासी प्रतिमा बाई तीजा मनाने अपने मायका झुरानदी आई हुई थी। महिला अपने परिजनों व बच्चों के साथ शनिवार को छुईखदान बाजार में सामान खरीदी करने आई थी। इस दौरान भीड़ में उसका 7 साल का बेटा अनुराग बिछड़ गया। गौरतलब है कि जिले में 5 सितम्बर से 3 इमरजेंसी सेवा पुलिस, फायर और एम्बुलेंस के लिए 112 की सेवा शुरु की गई है।

112 एम्बुलेंस जरुरतमंदों के पास डॉयल करने के कुछ देर में ही मौके पर पहुंच रही है और उन्हें अस्पताल सहित अन्य सेवा दे रही है। जिले में 112 के 24 चार पहिया वाहन और 3 मोटर साइकिल सेवा में उपलब्ध है। वहीं एक वाहन को रिर्जव में आपातकालीन सेवा के लिए रखा गया है। सेवा का शुभारंभ 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने डोंगरगढ़ से किया था।

बाजार में रोते घूम रहा था बच्चा
अपने मां व परिजनों से बिछडऩे के बाद बच्चा भीड़ में रो रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने बच्चे को अपने पास रखकर उसके परिजनों की पतासाजी की। जानकारी नहीं मिलने पर लोगों ने तत्काल इमरजेंसी सेवा 112 में डायल किया। इस दौरान 112 में मौजूद कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को वाहन में बैठा कर उसके परिजनो की तलाशी में जुट गए। 112 के कर्मचारियों द्वारा आधे घंटे में बिछड़े बच्चे को उसकी मां से मिलाया। 112 के इस कार्य की लोगों ने काफी प्रशंसा की।

इनको मिल चुकी है मदद
0 7 सितंबर को खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरा में 5 से 6 युवक एक बुजुर्ग के घर में घुस कर उससे मार-पीट कर रहे थे। इस दौरान किसी ने 112 डॉयल कर घटना की जानकारी दी। 112 की टीम वहां पहुंची और बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मार-पीट की घटना की जानकारी थाना में दी गई।


0 10 सितंबर को गंडई क्षेत्र के कुहीकसा में बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहे स्कूली वाहन रास्ते में खराब हो गया। इस दौरान 112 डॉयल करने पर वाहन तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चों को उनके घरों तक छोड़ा।


0 11 सितंबर को रेवाडीह के पास एक बाइक सवार पुल के नीचे गिर गया था। राहगीरों ने 112 डॉयल कर घटना की जानकारी दी। एम्बुलेंस 5 मिनट में मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग