दुर्ग

Durg Protest News: ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन, कहा दोषियों को मिले कठोर दंड…

Durg Protest News: ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Aug 18, 2024
Durg Protest News: Durg protest news kolkata rape murder news

Durg Protest News: ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन व ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन ने गांधी प्रतिमा के पास कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस दौरान ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की पद्मा पाटील ने कहा कि इस जघन्य व आपराधिक कृत्य की कड़ी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध और आक्रोशित है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर देश में क्या हो रहा है? कब तक निर्भया, कठुआ, उन्नाव, हाथरस व अब आरजी कालेज जैसी घटनाएं घटती रहेंगी? पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेजों और देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने वाले सभी जूनियर डॉक्टर काम बंद कर रहे हैं।

आंदोलन के दबाव में पुलिस ने अब तक एक व्यक्ति को गिरतार किया है, लेकिन एक से अधिक लोगों के शामिल होने की प्रबल आशंका है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को नही पकड़ लिया जाता और उदाहरण मूलक सजा नही मिलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Updated on:
18 Aug 2024 03:36 pm
Published on:
18 Aug 2024 03:36 pm