दुर्ग

Kolkata Rape Murder Case: भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, अपराधी को मौत की सजा भी दी जाए तो कम है…

Durg News: जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ में दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
less than 1 minute read
Aug 18, 2024
Kolkata Rape Murder Case: durg candal march cg news

Durg News: जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ में दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महिलाओं ने जिला भाजपा कार्यालय से सरदार पटेल चौक तक मौन मार्च किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, अलका बाघमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति समाज का हिस्सा नहीं हो सकता।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि ऐसे अपराधी कि अगर मौत की सजा भी दी जाए तो कम है। कैंडल रैली में राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, रूपेश्वरी साहू, नीतू श्रीवास्तव, अनुसूया साहू, मंजू पांडे, चंद्रिका रानी साहू, संतोषी साहू, ममता देवांगन, शालिनी दिल्लीवार, झरना वर्मा, मौसमी ताम्रकार, शीतल जांगिड़, कुमारी साहू, चमेली साहू, चंपा साहू, विद्या नामदेव, शारदा गोटे, सीमा तिडके, ज्योति नामदेव मौजूद थीं।

Updated on:
18 Aug 2024 04:39 pm
Published on:
18 Aug 2024 04:32 pm