दस का दम

शनिवार को काली मिर्च के प्रयोग समेत करें ये 10 उपाय, दूर होगा शनि दोष

Shani dosh upay : शनिवार के दिन काली गाय को मोतीचूर के लड्डू खिलाना अच्छा होता है पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है
2 min read
Aug 16, 2019
shani dev

नई दिल्ली। अक्सर लोगों की कुंडली में शनि ग्रह खराब होता है। जिसके चलते उनके काम अटकने लगते हैं। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनि दोष को दूर करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय करना फायदेमंद साबित हो सकता है। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।

1.शनिवार के दिन खाना खाते समय काला नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये चीजें शनि देव को पसंद हैं।

2.शनिवार के दिन खिलाएं बंदरो को भुने हुए चने खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपको बजरंगबली की भी कृपा प्राप्त होगी।

3.मीठी रोटी में तेल लगाकर काले कुत्ते को शनिवार को खिलाने से शनि दोष दूर होता है। इससे किस्मत भी चमकती है।

4.शनिवार को शनि देव की पूजा करने से और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शनि के दुष्प्रभावों से आपको मुक्ति मिलेगी।

5.शनि की ढैया चल रही हो तो शुक्रवार की रात में 800 ग्राम तिल भिगो दें और शनिवार की सुबह ही उसे पीसकर उसमें गुड़ मिलाके 8 लड्डू बना लें। और उन लड्डुओं को काले घोड़े को खिलाएं। ऐसा करने से शनि का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा।

6.शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करने से शनि का दुष्प्रभाव दूर हो जाता है। माना जाता है कि गाय की सींग में कलावा या रक्षासूत्र बांधने के बाद उन्हें मोतीचूर का लड्डू खिलाने से दिन अच्छा जाता है।

7.शनिवार को पीपल क वृक्ष की पूजा करें व वट या पीपल के पेड़ पर जल या दूध चढ़ाएं। इससे शनि देव की आप पर कृपा होगी।

8.शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से अटके हुए काम बनने लगेंगे।

9.शनिवार के दिन अपने लंबाई के नाप का काला लंबा धागा लें और उसे अपने गले में पहने। ऐसा करने से आप पर शनि का प्रभाव अच्छा होगा।

10.यदि आप पर शनि की साढ़ेसाती है तो आप पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Updated on:
16 Aug 2019 05:55 pm
Published on:
16 Aug 2019 05:55 pm