दस का दम

अक्षय तृतीया : आज सुबह उठते ही करें ये काम मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

इस बार अक्षय तृतीया रोहिणी नक्षत्र में पड़ी है, साथ ही रवियोग भी बन रहा है आज नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2019, 2:58 AM IST
akshay tritiya muhurat
अक्षय तृतीया : इस बार बन रहे हैं कई शुभ संयोग, सुबह उठते ही करें ये काम मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। चूंकि इस बार सूर्य और चंद्रमा अपने उच्च प्रभाव में है, इसलिए इसका प्रभाव और ज्यादा बढ़ गया है।इसके अलावा भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आज अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले ये काम करें।

1. ज्योतिष शास्त्री रवि दुबे के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा के अलावा शुक्र और राहु भी अच्छी स्थिति में हैं। ऐसे में लक्ष्मी जी की आराधना करने से दोगुना लाभ मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ऐसा ही शुभ संयोग साल 2003 में भी बना था।

2.अक्षय तृतीया का इस बार शुभ मुहूर्त सुबह 5:40 बजे से लेकर दोपहर 12:17 मिनट तक है। इस बीच अगर खरीदारी की जाए तो आपकी तरक्की होगी।

3.अक्षय तृतीया के पर्व को खास बनाने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए आज सुबह सबसे पहले स्नान करते समय नहाने के पानी में चुटकी-भर हल्दी मिला लें। ऐसा करने से विष्णु जी और मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।

4.आज के दिन घर में पोंछा लगाते समय थोड़ा नमक मिला लें। इससे नकारात्मकता दूर हो जाएगी। याद रहे कि पोंछा शुभ मुहूर्त से पहले ही लगा लें, वरना मां लक्ष्मी घर से जा सकती हैं।

5.अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और रवियोग का संयोग होने के चलते पूजन का लाभ दोगना होगा। आज सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाने से व्यक्ति को समाज में मान—सम्मान मिलेगा।

6.अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में सोने—चांदी की खरीदारी करने से व्यक्ति को सुख—समृद्धि की प्राप्ति होगी। आज के दिन चरण पादुका खरीदकर घर लाने और इसे पूजा स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। इससे धन की वृद्धि होगी।

7.अक्षय तृतीया की सुबह मां लक्ष्मी को कुमकुम और केसर का तिलक लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामानाएं पूरी होंगी।

8.आज के दिन ब्राम्हणों को पानी का घड़ा, पंखा, छाता, सत्तू और शक्कर आदि का दान करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

9.अक्षय तृतीया पर स्नान के बाद विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी को भोग में खरबूजा, ककड़ी, शक्कर और घी चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

10.आज के दिन राशिनुसार चीजें खरीदने से ज्यादा लाभ होगा। धन की वृद्धि के लिए आज खरीदे गए सोने के सामान को किसी लाल रंग के रेशमी कपड़े में लपेटकर लक्ष्मी मां के चरणों में जरूर रखें।

Updated on:
7 May 2019, 2:58 AM IST
Published on: