दस का दम

हरे चने शरीर के लिए होते हैं बहुत ही स्वास्थवर्धक, फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे इन्हे खाना

हरे चने का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हरे चने खाने से आंखों की बीमारियों की रोकथाम होती है।

2 min read
Mar 02, 2019
हरे चने शरीर के लिए होते हैं बहुत ही स्वास्थवर्धक, फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे इन्हे खाना

नई दिल्ली। हरे चने का सेवन शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद माना जाता है। हरे चने खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है जिससे मसल्स मज़बूत होती है। हरा चना खाने से शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह शरीर में सिर से लेकर पैरों तक सभी भागों को लाभ पहुंचाते हैं। इससे त्वचा की रंगत में भी निखार आता है।

1.हरे चने में विटामिन A और C का बेहतरीन स्त्रोत होता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

2.इसे छीलकर कच्चा भी खाया जा सकता है या फिर चाहें तो इसकी सब्जी बनाकर भी खा लेंगे तो भी शरीर को फायदा ही मिलेगा।

3.हरे चने खाने से शरीर को चुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है इससे बॉड़ी में हमेशा एनर्जी रहती है और आप कम थकान महसूस करते हैं।

4.हरा चना शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है क्योंकि आयरन की कमी होते ही खून की कमी होने लगती है और एक तरह से यह खून की कमी को पूरा करता है।

5.हरे चने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे पाचन क्रिया को दुरुस्त रखा जा सकता है और पेट संबंधित रोग नहीं होते हैं।

6.हरे चनों का नियमित रूप से सेवन करने से वजन पर कंट्रोल रहता है क्योंकि यह वजन बढ़ने नहीं देते हैं साथ ही मोटापे से ग्रस्त लोगों का भी मोटापा कम होता है।

7.हाई ब्लडशुगर के कारण परेशान लोगों को नियमित रूप से हरे चने खाने चाहिए इससे शरीर में शुगर का लेवल मेंटेन रहता है।

8.हरे चने खाना आपकी आंखों के लिए भी फ़ायदेमंद माना जाता है इससे आपकी स्किन प्रॉब्लम को खत्म करने में मदद मिलती है।

9.हरे चने खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिनके कारण हानिकारक और जानलेवा बीमारियां होने का ख़तरा नहीं रहता है।

10.इसके साथ ही इसमें क्लोरोफिल विटामिन ए, ई, सी, के, और बी कॉम्प्लेक्स भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए गुणकारी साबित होते हैं।

Published on:
02 Mar 2019 03:52 pm
Also Read
View All