दस का दम

मुनक्का दिलाएगा इन बीमारियों से छुटकारा, कई जरूरी मिनरल की कमी करेगा दूर

मुनक्का पुराने समय से आयुर्वेदिक गुणों के लिए जाना जाता है। मुनक्का खाने से आपकी बॉड़ी को कई हानिकारक रोगों से बचाया जा सकता है।

2 min read
Mar 12, 2019
मुनक्का दिलाएगा इन बीमारियों से छुटकारा, कई जरूरी मिनरल की कमी करेगा दूर

नई दिल्ली। मुनक्के के बारे में तो अधिकतर लोगो ने सुना ही होगा जिसे खाने से शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं। मुनक्के के कई फायदे ऐसे भी हैं जिनसे आज भी कई लोग अंजान हैं। कहा जाता है कि मुनक्का खाने से पुराना से पुराना बुखार जड़ से खत्म होता है। इसका सेवन शरीर में कई उपयोगी तत्वों की कमी को पूरा करने में भी सहायक होता है।

1.मुनक्के खाने से आपको ऐसे पोषण मिलते हैं जो शरीर के लिए उपयोगी होते हैं लेकिन रोज़ाना खाई जाने वाली चीज़ों में वह तत्व बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं।

2.मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है जो शरीर में आमतौर पर आयरन की कमी के कारण हो जाती है।

3.मुनक्का खाने से महिलाओं को सिर दर्द, बाल झड़ना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है इससे उनके चेहरे की रंगत में भी निखार आता है।

4.रोज़ाना मुनक्का खाने से आपकी बॉड़ी को कभी भी विटामिन बी की कमी के कारण ग्रस्त नहीं रहना पड़ता है इसलिए नियमित इसका सेवन करें।

5.रोज़ाना 2-3 मुनक्के दूध के साथ उबालकर सेवन करने से आपका पुराने से पुराना सर्दी-जुकाम और शरीर का दर्द जल्दी ही दूर हो जाएगा।

6.मुनक्के आंखों के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं क्योंकि इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी को तेज़ करते हैं।

7.छोटे बच्चों के लिए मुनक्का बहुत उपयोगी होता है क्योंकि यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और बच्चे बार-बार बीमार नहीं पड़ते।

8.गले की खराश, खुजली में मुनक्के का सेवन करने से फायदा मिलता है क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल गुणों की खान होते हैं और आपको गले रोग से बचाते हैं।

9.मुनक्के खाने से आपकी हड्डियों को मज़बूती मिलती है क्योंकि यह कैल्शियम से भरे हुए होते हैं और आपको हड्डी रोग जैसे कि गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में आराम मिलता है।

10.मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है इन्हे साफ पानी से धोकर एक गिलास दूध में उबालकर सेवन करने से आपको आराम मिलेगा।

Published on:
12 Mar 2019 04:05 pm
Also Read
View All