
नई दिल्ली। प्लेटलेट्स छोटी रक्त कोशिकाएं है जो शरीर से खून को बहने से व खून के थक्के को बनने में मदद करती हैं। मगर कई बार गलत खानपान एवं अन्य कारणों से इनकी संख्या कम होने लगती है। जिसके चलते व्यक्ति को थकान, कमजोरी समेत कई घातक रोग हो सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए कुछ घरेलू चीजों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
1.कच्चे पपीते का सेवन प्लेटलेट्स बढ़ाने में उपयोगी साबित होता है। इसके लिए एक केतली में पानी के साथ पपीता की पत्तियों को उबालें। अब इसे ठंडा करके रख लें। इसका दिन में दो बार सेवन करें।
2.अनार में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इसलिए रोजाना दो से तीन अनार खाने या इसका जूस पीने से भी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है।
3.कद्दू में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर की कोशिकाओं द्वारा उत्पादित प्रोटीन को नियंत्रित करता है। साथ ही खून में प्लेटलेट की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है।
4.पालक, मेथी एवं सोयामेथी जैसे कई अन्य हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन के कोशिकाओं तक प्रोटीन पहुंचाने में सहायक होता है।
5.सप्ताह में दो बार गाजर और चुकंदर का सेवन करने से प्लेटलेट की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। आप चाहे तो इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
6.विटामिन B का एक रूप फोलेट है। जो रक्त कोशिकाओं सहित आपके शरीर की कोशिकाओं की सहायता करता है। विटामिन बी की भरपूर मात्रा मूंगफली, काली मटर,राजमा एवं संतरा आदि में पाया जाता है।
7.किशमिश में आयरन काफी मात्रा में होता है। यह शरीर में रक्त उत्पादन को बढ़ावा देता है। जिससे प्लेटलेट्स की संख्या में भी इजाफा होता है।
8.नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। ये खून में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी मदद करता है।
9.एलोवेरा का जूस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि ये खून में होने वाले संक्रमण से रक्षा करता है।
10.गेंहू के पौधे से निकाला गया रस हमारे शरीर में प्लेटलेट्स के स्तर को बढ़ा सकता है। इसे वीट ग्रास भी कहते हैं। इसमें क्लोरोफिल की उच्च मात्रा होती है जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन अणु की तरह कार्य करता है।