दस का दम

प्रेगनेंसी में खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा दूध से भी ज्यादा सफेद

आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार कई घरेलू चीजों के सेवन से होने वाले वाला बच्चा गोरा पैदा होता है।
2 min read
Jan 12, 2019
fair skin tone child
प्रेगनेंसी में खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा दूध से भी ज्यादा सफेद

नई दिल्ली। हर मां चाहती है कि उसका होने वाला बच्चा देखने में बिल्कुल चांद का टुकड़ा लगे। इसलिए गर्भावस्था के दौरान खाई गई चीजें बहुत मायने रखती है। आज हम आपको 10 ऐसे सुपर फूड के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से बच्चा दूध से भी ज्यादा गोरा होगा।

1.अगर प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पिया जाए तो इससे होने वाले बच्चे का रंग बहुत साफ होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए एवं अन्य पोषक तत्व खून को साफ करने में मदद करते हैं। इससे आंखों की रौशनी भी अच्छी होती है।

2.अगर प्रेगनेंट महिलाएं दूध में केसर और बादाम डालकर पिए तो इससे बच्चा गोरा और बुद्धिमान पैदा होगा। क्योंकि केसर रंगत को निखारने और बादाम मस्तिष्क को विकसित करने का काम करता है।

3.गर्भावस्था के दौरान काले अंगूर का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्स्टिेंड्स होते हैं। ये स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

4.प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा नारियल और मिश्री खाने से भी बच्चा गोरा पैदा होता है। क्योंकि नारियल में विटामिन ई, ए और प्रोटीन होता है। ये स्किन को हेल्दी बनाते हैं।

5.अगर गर्भावस्था के दौरान पालक का जूस पिया जाए तो इससे बच्चे के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। इससे खून भी साफ होता है।

6.प्रेगनेंसी में सी फूड खाना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इनमें प्रोटीन, मरक्यूरी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये बच्चे को अच्छे से विकसति होेने में मदद करते हैं।

7.अगर गर्भवती महिला ब्लूबेरी का सेवन करें तो इसे होने वाले बच्चे की कोशिकाएं अच्छे से विकसित होंगी।

8.गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान दही का भी सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसे खाने से बच्चे की स्किन ग्लोइंग होती है।

9.अंडा खाना भी होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एमिनो एसिड और आयरन होता है। ये बच्चे के मस्तिष्क को अच्छे से विकसित करने में मदद करता है।

10.प्रेगनेंसी में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। इससे बच्चे को विभिन्न प्रकार के विटामिन्स मिलेंगे।

Published on:
12 Jan 2019 11:26 am