दस का दम

रविवार को गुड़ खाकर पी लें पानी, बन जाएंगे सारे काम

इंटरव्यू में जाने से पहले लाल गाय को खिला दें गुड़, मिलेगी कामयाबी मकान बनने का सपना है अधूरा तो करें गुड़ का उपाय

2 min read
Mar 31, 2019
रविवार को गुड़ खाकर पी लें पानी, बन जाएंगे सारे काम

नई दिल्ली। जिन लोगों का सूर्य ग्रह कमजोर है, उन्हें रविवार को गुड़ के उपाय करने चाहिए। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। इन टोटकों को लगातार प्रयोग करने से व्यक्ति को यश की भी प्राप्ति होगी।

1.अगर किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो गुड़ खाकर पानी पिएं। इसके बाद कोई काम करें। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

2.सूर्य देव की कृपा पाने के लिए 800 ग्राम गेंहू और 800 ग्राम गुड़ रविवार से 8 दिन तक मंदिर में भेंट करें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

3.अगर आपका मकान नहीं बन पा रहा है तो प्रत्येक शुक्रवार को नियम से किसी भूखे को भोजन कराएं उसे गुड़ हाथ में दें। इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। इससे आपके घर का सपना जल्द ही पूरा होगा।

4.इच्छाओं की पूर्ति के लिए 7 गुड़ की भेलियों के साथ, एक रुपए का सिक्का और हल्दी की 7 साबुत गाठें पीले कपड़े में गुरुवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें। इस दौरान अपनी मनोकामना मन में कहें। इससे आपका काम बन जाएगा।

5.धन की वृद्धि चाहने वालों को रोजाना दिन में थोड़ा गुड़ खाना चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास घुलने के साथ आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी।

6.जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी हो उन्हें अपने बेडरूम में दो किलो सफेद गुड़ लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए।

7.अगर भाई-बहन के बीच मनमुटाव रहता हो तो सवा किलो गुड़ जमीन में दबा दें। इससे उनके बीच सुलह हो जाएगी। इससे प्रॉपर्टी की बातचीत में आ रही दिक्कतें भी दूर होंगी।

8.अगर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो रास्ते में किसी लाल गाय को आटे की लोई में गुड़ रखकर खिला दें। इससे मंगल ग्रह आपका साथ देगा। नतीजतन आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी।

9.रविवार के दिन सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर चढ़ाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इससे आपका भाग्य तेज होगा।

10.रविवार के दिन किसी ब्राम्हण को सवा किलो गुड़ दान करने से सूर्य से संबंधित दोषों से छुटकारा मिलता है। इससे व्यक्ति की तरक्की होती है।

Published on:
31 Mar 2019 02:15 pm
Also Read
View All