दस का दम

ऋतिक की बीवी से ऐसे हैं अर्जुन रामपाल के संबंध, पत्नी ने दे दिया था तलाक, जानें ये 10 खास बातें

अर्जुन रामपाल की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप
2 min read
birthday_special_10_interesting_facts_about_arjun_rampal.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपने एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से पॉपुलर रहे हैं। अर्जुन ने अभी तक कोई बड़ी हिट नहीं दी है लेकिन इनकी जिंदगी में इतने ट्विस्ट और टर्न रहे कि अगर इस पर फिल्म बना दी जाए तो फिल्म जरूर सुपरहिट हो जाएगी। अर्जुन रामपाल का जन्मदिन 26 नवंबर को होता है। अर्जुन के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में दस दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।।

1- अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन रामपाल के पिता बिजनेस मैन हैं और मां स्कूल में टीचर थीं। वहीं अर्जुन के पिता अमरजीत रामपाल पंजाबी थे और उनकी मां ग्वेन डच की थीं।

2- अर्जुन जब छोटे थे तब उनके माता- पिता का तलाक हो गया था, इसलिए इनकी शुरुआती पढ़ाई नासिक से हुई। जहां वे अपनी मां के साथ रहते थे। इसके बाद दिल्ली से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया।

3- माता पिता के बीच तलाक के बाद अर्जुन अपनी मां के साथ रहते थे और उसी स्कूल में पढ़ाई करते थे जहां उनकी मां टीचर थी। इसी साल 2018 में अर्जुन की मां ग्वेन रामपाल का कैंसर से निधन हो गया।

4- अर्जुन को हिंदी और इंग्लिश के अलावा डच भाषा भी अच्छे से आती है।

5- अर्जुन को मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने उन्हें फैशन इंडस्ट्री में आने का सलाह दिया। इसके बाद अर्जुन ने मॉडलिंग का करियर चुना था।

6- अर्जुन रामपाल एक दौर में भारत के 'सुपरमॉडल' भी रह चुके हैं। साल 1994 में अर्जुन को Society’s Face of the Year चुना गया था।

7- अर्जुन का बॉलीवुड करियर साल 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से शुरू हुआ था।

8- अर्जुन ने 1998 में मेहर जेसिया से विवाह किया लेकिन साल 2018 में

अर्जुन का अपनी पत्नी से 20 साल का रिश्ता भी टूट गया। अर्जुन और मेहर ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों के तलाक की वजह ऋतिक रोशन की बीबी रही सुजैन को बताया गया। लेकिन बाद में ये बातें अपवाह निकली। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं, मायरा और महिका। मेहर जेसिया 1988 में मिस इंडिया रह चुकीं हैं।

9- अर्जुन रामपाल एश्वर्या राय के साथ फिल्म दिल का रिश्ता में दिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने बड़े हिट साबित हुए थे लेकिन फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बाद अर्जुन को फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए।

10- साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक में अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया था। क्योंकि अर्जुन, सुजैन को डेट कर रहे थे।हालांकि अर्जुन ने इन आरोप को खारिज कर दिया था।अर्जुन ने कहा था, सुजैन मेरी दोस्त है उनके बारें में ऐसी अपवाह मत फैलाया जाए। फिलहाल अर्जुन अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ रिलेशनश‍िप में हैं।

Published on:
25 Nov 2019 08:06 pm