दस का दम

बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड के शहंशाह भी हुए थे फेल, गणित में थे सबसे ज्यादा कमजोर

फिल्म के अलावा राजनीति में भी बिग बी ने आजमाए थे हाथ, तीन साल में दे दिया था इस्तीफा
2 min read
Oct 11, 2018
Amitabh Bachchan
बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड के शहंशाह भी हुए थे फेल, गणित में थे सबसे ज्यादा कमजोर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 75 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनके करियर का ग्राफ आज भी बुलंदियों पर है। मगर बिग बी को भी जिंदगी में किसी चीज से डर लगता है, वो है गणित। तो क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं।

1.यूं तो अमिताभ बच्चन अपने करियर में तो काफी सफल रहे हैं, लेकिन पढ़ाई में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा है। दरअसल वो बीएससी करते वक्त पहले साल में फेल हो गए थे।

2.बिग बी बाकी विषयों में तो ठीक थे, लेकिन उनकी मैथ बहुत कमजोर थी। वो गणित विषय का नाम सुनते ही डर जाते थे। तभी तो इस विषय में वो बीएससी में फेल हो गए।

3.मालूम हो कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएसएसी किया है। वो पढ़ने में एवरेज स्टूडेंट थे।

4.स्टडीज के अलावा अमिताभ को राजनीति के क्षेत्र में भी असफलताओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल उन्होंने सन् 1984 में चुनाव लड़ा था। तब वे इलाहाबाद लोकसभा सीट से खड़े हुए थे।

5.उन्होंने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच.एन. बहुगुणा को हराकर संसद में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि कुछ साल बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

6.अमिताभ के राजनीति से संयास लेने के पीछे की वजह बोफोर्स विवाद में उनके भाई का नाम सामने आना था। गौरतलब है कि इस सिलसिले में बिग बी को अदालत तक जाना पड़ा था। हालांकि बाद में कोर्ट ने बच्चन को इसमें निर्दोष पाया।

7.बोफोर्स विवाद को लेकर अखबार में छपे उनके नाम से बिग बी बहुत आहत हुए थे। तभी से उन्होंने राजनीतिक गलियारों से बाहर निकलने का फैसला ले लिया था। उनके मुताबिक ये उनकी जिंदगी का खराब दौर था। जिससे उन्होंने काफी कुछ सीखा।

8.राजनीति और पढ़ाई को छोड़कर शंहशाह के करियर की बात की जाए तो इसमें बिग बी बहुत ही सफल रहे हैं। हालांकि जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया था जब वो अपनी मूवी की शूटिंग के चलते घायल हो गए थे और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे।

9.उस वक्त अमिताभी की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। मगर उन्होंने दोबारा मेहनत की और ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने कई अवार्डस जीते हैं। जिनमें 4 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है।

10.बिग बी के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज है। जिसके तहत उनका नाम फिल्म फेयर अवार्ड में सबसे ज्यादा बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब हासिल करने वालों में शामिल है।

Updated on:
11 Oct 2018 02:02 pm
Published on:
11 Oct 2018 02:02 pm