चैत्र नवरात्रि पर देवी मां को कमल के फूल चढ़ाने से दुर्गा जी प्रसन्न होती हैं पूजा का फल दोगुना प्राप्त करने के लिए घर में मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान मुद्रा वाली तस्वीर रखें
नई दिल्ली। नवरात्रि को बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि इन नौ दिनों में देवी मां की सच्चे मन से आराधना करने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस बीच अगर कुछ विशेष चीजें घर लाई जाए तो लाभ दोगुना हो सकता है।
चैत्र नवरात्रि 2019 : कलश स्थापना में बोया गया जौ बदल सकता है आपकी किस्मत, देता है ये संकेत
1.ज्योतिष शास्त्री धीरज तिवारी के अनुसार नवरात्रि पर कमल का फूल लाना और इसे देवी मां को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
2.चूंकि मां दुर्गा को कमल बेहद प्रिय है, इसलिए एक,पांच या ग्यारह कमल के पुष्प चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
3.नवरात्रि के मौके पर घर में सोने या चांदी का सामान या सिक्के लाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है।
4.सोने या चांदी का धातु शुद्धता एवं सम्पन्ता का प्रतीक होता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि पर इससे बनी वस्तु घर लाने से धन की वृद्धि होती है। इसे देवी मां के पास रखते समय इस पर कुमकुम का टीका जरूर लगाएं।
5.नवरात्रि पर मोरपंख घर लाने से नकारात्मकता दूर होती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहता है।
6.मोरपंख घर लाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। इसे बच्चों के स्टडी रूम में रखना चाहिए। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ेगी।
7.नवरात्रि पर मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखने से भी घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। इससे व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों का लाभ मिलता है।
8.ज्योतिष शास्त्री धीरज तिवारी के अनुसार चैत्र नवरात्रि पर मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान मुद्रा में तस्वीर लानी चाहिए। साथ ही उनके हाथ से धन की वर्षा हो रही हो। देवी मां के ऐसे स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।
9.नवरात्रि पर मौली लाने से घर में समृद्धि आती है। माना जाता है कि मौली में त्रिदेव यानि ब्रम्हा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए इसे पूजा स्थान पर रखने से घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।
10.मौली सकारात्मकता का भी प्रतीक है। इसलिए इसे रखने से घर का वातावरण सुखमय बनता है। इसके अलावा ये आपकी रक्षा भी करती है।