दस का दम

शुक्रवार को पढ़ लें सिर्फ ये एक मंत्र, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

शुक्रवार के दिन लाल एवं सफेद रंग के कपड़े पहनने से दिन अच्छा जाएगा मां लक्ष्मी को पांच लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं, इससे देवी प्रसन्न होंगी

2 min read
Apr 05, 2019
maa laxmi
शुक्रवार को पढ़ लें सिर्फ ये एक मंत्र, जल्द बन जाएंगे करोड़पति

नई दिल्ली। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को किए गए टोटके बेहद कारगर साबित होते हैं। आज हमे आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे ही खास उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अमीर बन सकते हैं।

1.पंडित हरिओम दीक्षित के अनुसार शुक्रवार के दिन ॐ श्रीं श्रीये नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी।

2.जिनके पास पैसा नहीं टिकता है उनहें शुक्रवार की शाम को लाल चंदन की माला से ॐ महालक्ष्मये नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को पढ़ते समय देवी मां के सामने दीपक जरूर जलाएं। ऐसा प्रत्येक शुक्रवार को करने से धन की कमी दूर होगी।

3.आज के दिन मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाने से देवी की कृपा प्राप्त होगी। इससे आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

4.जो लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार को लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे उनका पूरा दिन अच्छा जाएगा। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा होगा।

5.मानसिक शांति के लिए शुक्रवार के दिन अपने दाहिने हाथ की कलाई में चांदी का कड़ा पहने। इससे स्थिरता आएगी। साथ ही आपकी किस्मत भी तेज होगी।

6.अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो आप शुक्रवार के दिन देवी मां के किसी मंदिर में ब्राम्हण को चावल और चीनी का दान करें। इससे परेशानियां दूर हो जाएंगी।

7.मनोकामना की पूर्ति के लिए देवी मां को पान और दो लौंग चढ़ाएं। अब पूजन के बाद इसे संभालकर रख लें। ऐसा करने से देवी मां की आप पर कृपा होगी।

8.घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए देवी मां को आज के दिन कौड़ियां चढ़ाएं। इससे आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।

9.मां लक्ष्मी को आज शाम पांच गुलाब के फूल चढ़ाएं। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।

10.मां लक्ष्मी को खोए की खीर चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इससे संबंधों में मधुरता आती है। इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है।

Published on:
05 Apr 2019 09:39 am