दस का दम

सुबह उठते ही अच्छे से चबाकर खा ले 7 से 8 मुनक्के, दूर हो जाएगी कमजोरी

मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद करते है

2 min read
Apr 21, 2019
सुबह उठते ही अच्छे से चबाकर खा ले 7 से 8 मुनक्के, दूर हो जाएगी कमजोरी

नई दिल्ली। खानपान का ठीक से ध्यान न रखने और पोषक तत्वों की कमी के चलते कई बीमारियां शरीर को अपनी चपेट में जकड़ लेती हैं। इससे लोगों में डायबिटीज , गठिया , थकान आदि की समस्या बढ़ गई है। इनसे छुटकारा पाने के लिए मुनक्के का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। ये शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है।

1.कई बार न्यूट्रिशन्स की कमी के चलते शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए रात में मुनक्के भिगोकर रख दें। अब सुबह खाली पेट करीब 7 से 8 मुनक्के बीजों समेत चबाकर खा लें। इससे हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाएगी।

2.लगातार काम करने और सही से खाना न खाने की वजह से शरीर में थकान आने लगती है। इससे सिर दर्द और चक्कर आने जैसी परेशानियां हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए भीगे हुए मुनक्के खाना फायदेमंद होता है। आप चाहे तो रात में सोने से पहले दूध में मुनक्का डालकर पी सकते हैं। इससे शरीर में ताकत भी आएगी।

3.रोग प्रतिरोधक क्षमता के कम हो जाने से भी शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए दूध में दो अंजीर और पांच से छह मुनक्कों को उबालकर पिएं। इससे शरीर मजबूत बनेगा।

4.मुनक्के में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। इसलिए रोजाना इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे गठिया और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

5.मुनक्के में विटामिन बी काम्प्लेक्स और आयरन होता है। ये शरीर में खून की कमी को पूरा करने, थकान और कमजोरी से छुटकारा दिलाने, साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

6.जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है। उन्हें दूध में मुनक्का डालकर पीना चाहिए। इससे कब्ज की दिक्कत दूर होगी।

7.मुनक्का में मौजूद ओलेक्नोलिक एसिड दांतों को कीड़े लगने से बचाता है। इससे मुंह की बदबू और सड़न से भी बचाव होता है।

8.मुनक्के में विटामिन ए और सी भी पाया जाता है। इसलिए ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे रोजाना खाने से त्वचा चमकदार बनती है।

9.मुनक्के को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में मौजूद पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल भी सामान्य रहता है। इससे डायबिटीज की बीमारी में आराम मिलता है।

10.मुनक्के को रात में भिगोकर रखने और सुबह उसके पानी से आंखे धोने पर रौशनी तेज होगी। इससे आंखों का धुंधलापन समेत दूसरी बीमारियां भी दूर होंगी।

Published on:
21 Apr 2019 02:28 pm
Also Read
View All