दस का दम

शुक्रवार को सात कन्याओं को घर बुलाकर खिला दें ये चीज, रुपए-पैसों समेत दूर होंगी ये 10 परेशानियां

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला चढ़ाना शुभ होता है आज के दिन तिजोरी में पीले रंग की पोटली में कुछ सामान रखने से धन की बढ़ोत्तरी होती है

2 min read
May 17, 2019
शुक्रवार को सात कन्याओं को घर बुलाकर खिला दें ये चीज, रुपए-पैसों समेत दूर होंगी ये 10 परेशानियां

नई दिल्ली। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन की गई उनकी आराधना ज्यादा फलदायक साबित होता है। आज के दिन माता लक्ष्मी को गुलाब के पुष्पों की माला चढ़ाने के अलावा कन्या भोज कराने से शुभ फल मिलता है। इससे व्यक्ति का भाग्य मजबूत होने के साथ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

1.पंडित दीनानाथ चतुर्वेदी के अनुसार शुक्रवार के दिन घर में पांच या सात कन्याओं को बुलाएं। अब उन्हें खीर खिलाएं। ये काम शाम के समय करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। जिससे आपको कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

2.रुपए-पैसों की दिक्कत से बचने के लिए शुक्रवार के दिन एक रेशमी पीला कपड़ा लें। अब इसमें 5 पीले रंग की कौड़िया, एक रुपए का सिक्का और थोड़ा केसर रखकर इसे पोटली बना लें। अब इस थैले को मां लक्ष्मी को छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।

3.सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को तुलसी दल चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर होंगी।

4.आज के दिन मां लक्ष्मी को पांच कमल के फूल चढ़ाने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इससे आपके रिश्ते भी दूसरों से मधुर बनेंगे।

5.जो लोग नौकरी में तरक्की चाहते हैं या मनचाही जॉब चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन चावल का दान करना चाहिए। इससे आपका भाग्य तेज होगा।

6.शुक्रवार के दिन देवी मां के मंदिर में दर्शन करने से व्यक्ति की तरक्की होगी। इससे उसके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे।

7.शुक्रवार की शाम को घर के मेन गेट और पूजा स्थान पर देसी घी का दीपक जलाना अच्छा होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है।

8.आज के दिन मां लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे धन की वृद्धि होती है।

9.आज के दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से दोगुना लाभ होता है। क्योंकि ये रंग देवी मां का प्रिय है।

10.पितरों की आत्मा की शांति के दिन शुक्रवार के दिन जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्पण करें।

Published on:
17 May 2019 10:18 am
Also Read
View All