दस का दम

भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, हो सकते हैं इन 10 बीमारियों के शिकार

Eating corn : भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है भुट्टा खाने के बाद जूस भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें भी पानी होता है

2 min read
Aug 02, 2019
bhutta

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में गर्मागर्म भुट्टे खाने का अलग ही मजा है। ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूज बनती हैं। साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है। मगर भुट्टा खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे कई बीमारियों का खतरा रहता है।

1.बहुत से लोग भुट्टा खाने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि भुट्टा भारी होता है और पानी पीने से पेट ज्यादा भर जाता है। इससे खाना पेट में सड़ने लगता है। जिससे गैस्ट्रिक की समस्या हो जाती है।

2.भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है। क्योंकि पानी के पेट पहुंचने पर भुट्टे के दाने गल नहीं पाते हैं।

3.भुट्टा खाने के बाद कई लोगों को प्यास लगती है। मगर ऐसे में पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर भुट्टे में मौजूद पोषक तत्व शरीर में अब्सॉर्ब नहीं हो पाएंगे। इससे शरीर को ताकत नहीं मिलेगी।

4.भुट्टा खाने के बाद कई लोग पेट फूलने और दर्द की शिकायत करते हैं। इसकी वजह भुट्टा खाने के बाद पेट भरकर पानी पीना हो सकता है।

5.भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से मक्के में मौजूद कार्बोस और स्टार्च पानी से मिल जाते हैं। इससे पेट में गैस रुक जाती है। इससे एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत होती है।

6.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भुट्टा खाने के कम से कम 45 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा न करने पर भूख लगना बंद हो सकती है। क्योंकि भुट्टा मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, लेकिन पानी इस क्रिया को बेकार कर देता है।

8.भुट्टा खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर चर्बी जम सकती है। क्योंकि ये दोनों ही गरिष्ठ भोजन है। इन्हें एक साथ खाने पर ये ठीक से पच नहीं पाता है।

9.भुट्टा खाने के तुरंत बाद जूस भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसमें भी पानी होता है। ये पोषक तत्व अवशोषित करने की प्रक्रिया को रोक सकता है।

10.भुट्टा खाने के तुरंत बाद खूब सारा पानी पी लेने से नलियां चोक हो सकती हैं। क्योंकि इससे भुट्टे के दाने गलने की जगह नलियों में फंस जाएंगे।

Published on:
02 Aug 2019 03:58 pm